Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मुसीबत की हड़ताल: बैंकों की 2 दिन की देशव्यापी हड़ताल, लेकिन आज से पाँच दिन बैंक रहेंगे बन्द

मुसीबत की हड़ताल: बैंकों की 2 दिन की देशव्यापी हड़ताल, लेकिन आज से पाँच दिन बैंक रहेंगे बन्द

बैंक क्या बन्द हो जाएं ऐसे लगता है जैसे जिंदगी थम गई हो। क्योंकि बैंक बन्द होने से एटीएम पर असर पड़ता है, रुपये की लेन देन पर असर पड़ता है। और सबसे बड़ी बात, बैंक एक दिन कर लिए नहीं बल्कि पांच दिन के लिए बन्द होने वाले हैं। अब खुद सोचिए ऐसे में क्या होने वाला है?

अब बताते हैं विस्तार से। सरकारी बैंक के अधिकारियों ने आज शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इसके बाद 26 दिसंबर को भी हड़ताल बुलाई गई है। अब ऐसे में लगातार 5 दिन के लिए बैंक बन्द रहेंगे। जिससे आम जनता को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि हड़ताल की वजह से नकदी की समस्या हो जाएगी और लेन देन इन बड़ी समस्या आएगी।

एआईबीओसी के संयुक्त महासचिव रविंदर गुप्ता ने कहा है कि हमने वेतन-भत्ते की समीक्षा करने की मांग की है। इसके अलावा सरकारी बैंकों के विलय के खिलाफ हमारा विरोध है। हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन (एआईबीओसी) ने किया है।

तीन लाख से ज्यादा बैंक कर्मियों के हड़ताल में शामिल होने से पूरे देश में बैंकिंग सेवा प्रभावित होने की आशंका है। एटीएम में कैश की किल्लत भी हो सकती है। ज्यादातर बैंकों ने अपने ग्राहकों को हड़ताल की पूर्व सूचना दे दी है।

उधर नौ बैंकों की शीर्ष यूनियन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने भी 26 दिसंबर को हड़ताल का आह्वान किया है। इन दो दिनों की हड़ताल की घोषणा से सिर्फ सोमवार 24 दिसंबर को छोड़कर क्रिसमस तक बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि 21 और 26 को हड़ताल के अलावा 22 दिसंबर को चौथा शनिवार, अगले दिन रविवार और 25 को क्रिसमस की छुट्टी है।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भीम जयंतीत गोंधळ; अतिक्रमण वादातून महिलेला मारहाण, कुटुंबाला जीवे मारण्याच्या धमक्या

भीम जयंतीत गोंधळ; अतिक्रमण वादातून महिलेला मारहाण, कुटुंबाला जीवे मारण्याच्या धमक्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe