Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / तो आखिरकार अमेरिका ने यरुशलम को दी मान्यता, ट्रम्प ने पूरा किया चुनावी वादा

तो आखिरकार अमेरिका ने यरुशलम को दी मान्यता, ट्रम्प ने पूरा किया चुनावी वादा

 

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपना चुनावी वादा पूरा पूरा कर दिया। ट्रम्प ने ऐलान करते हुए यरुशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता दे दी।

आपको बता दें कि ट्रंप ने 2016 में अपने चुनावी अभियान के तहत यहूदियों से वादा किया था। डोनल्ड ट्रंप ने इसे शांति के लिए उठाया गया कदम बताया है जो वर्षों से रुका हुआ था।

ट्रंप ने कहा कि फलस्तीन से विवाद के बावजूद यरुशलम पर इजरायल का अधिकार है। ‘यह वास्तविकता के अलावा और कुछ नहीं है। इसलिए अब समय आ गया है कि यरुशलम को इजरायल की राजधानी बनाया जाए। कई अरब देशों ने ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से पहले ही पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की चेतावनी दी है। नेताओं ने कहा कि इस फैसले से पश्चिम एशिया और दूसरी जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो सकते हैं।

अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ट्रंप ने ऐसा करके अपना एक प्रमुख चुनावी वादा पूरा किया है, जबकि पूर्व में राष्ट्रपति चुनाव के कई उम्मीदवार यह वादा कर चुके हैं। डोनल्ड ट्रंप ने विदेश मंत्रालय को यूएस दूतावास को तेल अवीव से यरुशलम शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया में अभी एक साल का वक्त लग सकता है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading