Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / खबरें / “आरुषि” एक मर्डर मिस्ट्री!! बस कुछ ही देर में आरुषि के मम्मी पापा होने वाले हैं जेल से रिहा

“आरुषि” एक मर्डर मिस्ट्री!! बस कुछ ही देर में आरुषि के मम्मी पापा होने वाले हैं जेल से रिहा

 

एक थी आरुषि, महज़ 14 साल की लड़की और एक नौकर हेमराज जिनकी किसी ने हत्या कर दी लेकिन 9 साल बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ सुराग नहीं मिले। इस केस की जांच यूपी पुलिस, क्राइम ब्रांच, सीआईडी से लेकर सीबीआई तक सबने की लेकिन कोई भी केस की तह तक नहीं जा पाया और अब तक की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री महज़ एक मिस्ट्री बनकर रह गयी।
लेकिन इन सबमें जिन दो व्यक्तियों को दोषी माना या बनाया गया वो आरुषि के मम्मी पापा थे लेकिन वो आज सबूतों के अभाव में कोर्ट से बरी हो जायेंगे।


पिछले सप्ताह उच्च न्यायलय द्वारा बरी करार दिए गए दंत चिकित्सक दंपत्ति राजेश तलवार और नूपुर तलवार सोमवार शाम तक गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होंगे। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इलाहबाद उच्च न्यायलय की 274 पन्नों की प्रमाणित कॉपी जेल अधिकारियों के पास चुकी है। दंपति को 1 लाख रुपये प्रति सदस्य जमानत बांड भरना होगा और साथ ही दो व्यक्तियों की गारंटी भी देनी होगी।

तलवार दंपति के वकील मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनके मुवक्किलों के शाम 6 बजे तक छूटने की संभावना है। तलवार दंपति आरुषि की हत्या और सबूतों को मिटाने के आरोप में पिछले 4 साल से जेल में बंद हैं। उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था।
पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि दंपति के रिश्तेदार, जिसमें राजेश तलवार के भाई दिनेश और चिटनीस परिवार उन्हें लेने के लिए जेल गेट के बाहर पहुंचेंगे।

एक अधिकारी बताया कि पुलिस प्रत्याशित मीडिया की भीड़ को संभालने की व्यवस्था में जुटी है। डासना जेल के अधीक्षक दधिराम मौर्य ने कहा कि कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद तलवार दंपति को रिहा कर दिया जाएगा।
कुछ सूत्रों ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद तलवार दंपति नोएडा में एक मंदिर जा सकते हैं। गाजियाबाद अदालत परिसर में राजेश तलवार पर कुछ समय पहले हुए चाकू से हमले का हवाला देते हुए दंपति के वकीलों ने गाजियाबाद पुलिस से उनकी रिहाई के बाद पुलिस सुरक्षा की मांग की है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading