Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / OMG!! पीएम मोदी के बारे में राहुल गांधी अब ये क्या कह गए?

OMG!! पीएम मोदी के बारे में राहुल गांधी अब ये क्या कह गए?

 

आज पीएम मोदी गुजरात में चुनावी दौरे पर हैं। गुजरात चुनाव अब बिलकुल नज़दीक हैं और इसी वजह से सभी पार्टियां अपनी-अपनी कमर कस चुकी हैं।
अब ऐसे में पीएम मोदी भी कहाँ पीछे रहेंगे क्योंकि गुजरात मोदी का गढ़ है और यहीं से पीएम मोदी ने अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। लेकिन इस बार जरात में कांग्रेस से काफी बड़ी टक्कर मिलने की संभावना है और आंकड़े भी भाजपा के पक्ष में नहीं हैं इसी वजह से पीएम मोदी गुजरात में जी जान लगा रहे हैं।

दूसरी ओर राहुल गांधी ने खुद कांग्रेस की तरफ से गुजरात में कमान संभाल रखी है। पहले तीन दिन के दौरे करने के बाद राहुल भी इस महीने के आखिर में गुजरात दौरे पर जाएंगे। राहुल ने ट्वीट कर पीएम मोदी के दौरे से पहले चुटकी ली है। राहुल ने अपने ट्वीट में कहा है कि चुनाव के पहले आज होगी जुमलों की बारिश। राहुल गांधी पीएम मोदी की बातों को और उनकी घोषणाओं को कई बार जुमले करार दे चुके हैं।

बता दें कि गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी बेहद परेशान नजर आ रही है।हर बार की तरह ये चुनाव एकतरफा उसके पक्ष में जाता बीजेपी को भी नहीं दिखाई दे रहा है। उधर हार्दिक पटेल की नाराजगी और राहुल गांधी को समर्थन करने की बात से बीजेपी के हाथ पांव फूल रहे हैं।यही कारण है कि पीएम एक महीने में चौथी बार गुजरात दौरे पर है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading