Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / केरल में एक आरएसएस कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, भाजपा ने सीपीएम कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप

केरल में एक आरएसएस कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, भाजपा ने सीपीएम कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप

 

 

केरल में संघ कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर हो रहे हमलों को लेकर भाजपा ने सीपीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आज केरल में संघ के एक और कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ है। बीजेपी का आरोप है कि ये सब हमले सीपीएम के इशारे पर हो रहे हैं। और ये आरएसएस और भाजपा की आवाज को दबाने की कोशिश है।
ज्ञातव्य है कि बीजेपी केरल में हो रही राजनीतिक हत्याओं के खिलाफ जनरक्षा यात्रा निकाल रही है। इसके बावजूद रविवार रात को एक और संघ कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना कन्नूर जिले में थालसेरी के नजदीक मुझाप्पिलांगद में हुई। बताया जा रहा है कि यहां कथित सीपीएम कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक आरएसएस कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया।

इस हमले में आरएसएस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में घायल हुए संघ कार्यकर्ता का नाम निधीश है। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय निधीश की हालत गंभीर है। निधीश को गंभीर हालत में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में निधीश के हाथों और टांगों में चोटें आई है। साथ ही उसके सिर पर भी चोट लगी है। प्रदेश बीजेपी ने इस हमले का आरोप सीपीएम कार्यकर्ताओं पर लगाया है।

ज्ञातव्य है कि केरल के कन्नूर में आरएसएस और सीपीएम के बीच करीब चार दशक से खूनी संघर्ष चल रहा है। ज्ञातव्य है कि कन्नूर को केरल के सीएम पिनारायी विजयन का गढ माना जाता है। ज्ञातव्य है कि कन्नूर में पिछले कई सालों से इस तरह के हमले हो रहे हैं। पिछले कई सालों में कई पार्टी कार्यकर्ता, चाहे वो लेफ्ट से हों या राइट से, दिन के उजाले में मौत के घाट उतारे जा चुके हैं. और उनकी हत्याओं पर दोनों ही पार्टियां राजनीति भी करती रही हैं।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

घरगुती गॅसचा अवैध वापर तेजीत; प्रशासनावर निष्क्रियतेचे आरोप

घरगुती गॅसचा अवैध वापर तेजीत; प्रशासनावर निष्क्रियतेचे आरोप

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading