
दुनिया को ख़त्म होने के लिए कई सारे महान लोगों के अपने अपने दावे रहे हैं। माया सभ्यता से लेकर कीरो और ना जाने कितने वैज्ञानिकों ने अनेकों अनेक दावे किए लेकिन मशहूर भौतिकशास्त्री स्टीवन हॉकिंग ने दावा किया है कि पृथ्वी और मानवता के लिए समय तेजी खत्म हो रहा है। बीबीसी की शुरू होने जा रही एक नई सीरीज में उन्होंने कहा है कि मौसम में हो रहे बदलावों, ऐस्टरॉइड्स के टकराने और बढ़ती जनसंख्या के खतरे के चलते इंसानों को अगले सौ सालों में एक नए ग्रह पर बसने की जरूरत होगी।
‘एक्सपिडिशन न्यू अर्थ’ (नई पृथ्वी की खोजयात्रा) नाम की इस डॉक्युमेंट्री में प्रफेसर हॉकिंग और उनके पुराने स्टूडेंट क्रिस्टॉफे गैलफॉर्ड दुनिया की सैर कर पता लगाएंगे कि इंसान अंतरिक्ष में कैसे खुद को जिंदा रख सकता है। इसी सीरीज में प्रफेसर ने दावा किया कि धरती और इस पर रह रहे इंसानों का समय पूरा हो रहा है। उन्हें जिंदा रहने के लिए इसे छोड़ना होगा। टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो का मकसद लोगों से उनके जीवन के सबसे प्रभावशाली चीज के लिए वोट करने की मांग कर ब्रिटेन के सबसे बड़े आविष्कार की खोज करना है।
पिछले महीने ही हॉकिंग ने चेतावनी दी थी कि तकनीक के साथ तेजी से बढ़ रही इंसानों की आक्रामक प्रवृत्ति हमें न्यूक्लियर या बायलॉजिकल वॉर के जरिए तबाह कर सकती है। उन्हें कहा कि केवल एक ‘वैश्विक सरकार’ ही इस ‘नजदीकी विनाश’ को रोक सकती है। उन्होंने आशंका जताई थी कि इंसानों में एक प्रजाति के रूप में जिंदा रहने के गुणों की कमी हो सकती है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7