Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / अब बस, अब और नहीं, अब पाकिस्तान की खैर नहीं !!: एक नहीं बल्कि अब होंगी पूरे पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक : पढ़ें विनीता ठाकरे की रिपोर्ट

अब बस, अब और नहीं, अब पाकिस्तान की खैर नहीं !!: एक नहीं बल्कि अब होंगी पूरे पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक : पढ़ें विनीता ठाकरे की रिपोर्ट

पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कल जो कायराना हरकत की है इससे पूरा देश उबाल में है, गुस्से में है। पूरा देश कह रहा है कि अब बस, अब और नहीं!!
हर कोई पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सरकार पर दबाब बना रहा है। क्या पक्ष क्या विपक्ष, पाकिस्तान की इस कायराना हरकत पर हर कोई कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

पाकिस्तानी आतंकियों ने कल जिस तरह की नापाक और कायराना हरकत की है उससे हर हिंदुस्तानी का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है और पहुँचे भी क्यों न देश के 42 बहादुर जवान शहीद हुए हैं और वो भी बिना किसी जंग के, देश का हर एक नागरिक इस वक़्त पाकिस्तान से दो-दो हाथ करना चाह रहा है पाकिस्तान को सबक सिखाना चाह रहा है। देश का हर एक नागरिक पूरे पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक मांग रहा है।

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की कायराना हरकत, फिदायीन हमले में लगभग 42 जवान शहीद कई घायल।

आपको बता दें कि कल जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने अपने कायराना मंसूबे को अंजाम दिया है।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में उरी से भी बड़ा आतंकी हमला हुआ है। हमले में 42 जवान शहीद हुए हैं। वहीं कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया है। इस काफिले में 2500 जवान शामिल थे।

यह हमला श्रीनगर-जम्मू हाईवे के अवंतीपोरा में गोरीपोरा इलाके में हुआ है। हमले में अब तक 42 जवानों के शहीद होने की आशंका है। वहीं दर्जनों जवान गंभीर रूप से घायल हैं। सीआरपीएफ का 2500 जवानों का काफिला जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहा था तभी ये हमला हुआ।

सीआरपीएफ के काफिले को हाईवे पर एक कार में आईईडी लगाकर निशाना बनाया गया। धमाके के बाद आतंकियों ने काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले में जिस बस को निशाना बनाया उसमे 35 जवान सवार थे। जब सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला तो आतंकी मौके से भाग निकले।

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश ने बयान जारी करते हुए कहा है कि यह एक फिदायीन हमला था। जिसे गुंडीबाग, पुलवामा के आतंकी आदिल अहमद ने किया है।

आईजी सीआरपीएफ रविदीप सिंह के मुताबिक, काफिले में कई बसें शामिल थीं, आतंकियों ने आईईडी लगाकर हमला किया है।

2004 के बाद इस तरह का यह पहला बड़ा फिदायीन हमला है।

इस कायराना हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत को सर्जिकल स्ट्राइक करके कुछ नहीं मिल रहा है। देश को इन चीजों को खत्म करने के लिए कोई दूसरा तरीका अपनाना पड़ेगा। महबूबा ने कहा कि अवंतीपोरा से दिल दुखाने वाली खबर आ रही है, यहां सुरक्षाबल के 12 जवान शहीद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले की निंदा करने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं है। पता नहीं कि आतंकियों के इस वहशीपन को खत्म करने के लिए हमें कितनी जानें गंवानी पड़ेगी।

पूरा देश गुस्से में है। पूरा हिंदुस्तान सवाल कर रहा है कि देश के बहादुर जवान बिना किसी जंग के अपनी जान गंवा रहे हैं तो क्या ऐसे में पाकिस्तान को सेना सबक नहीं सिखा सकती है? क्या हमारी सेना इतनी सक्षम नहीं है?
हमारी सेना सक्षम ही नहीं बल्कि हर हालात का डंटकर मुकाबला कर सकती है। पाकिस्तान में घुसकर पाकिस्तान को सबक सिखा सकती है। सेना सिर्फ एक मौके की तलाश में है, इसके बाद पाकिस्तान को नक्शे पर ढूंढना पड़ेगा।


विनीता ठाकरे


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Maharashtra Crime News: गर्लफ्रेंड को iPhone गिफ्ट करने की चाह में रची लाखों की चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra Crime News: गर्लफ्रेंड को iPhone गिफ्ट करने की चाह में रची लाखों की चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading