तो आइए हम आपको एक ऐसी ही अनौखी शादी में लेकर चलते हैं जहां दुल्हन बुलेट से आगे-आगे दौड़ रही है, वहीं दूल्हे महाराज पीछे-पीछे कार से रेस लगा रहे हैं।
शादी का दिन हर लडका और लडक़ी के लिए बेहद खास होता हैं। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग क्या-क्या करते है। वहीं शादी को खास बनाने के लिए आज के समय में लोग नए-नए आइडिया अपनाते है। हर लडका और लडकी अपनी शादी को अलग अंदाज में करना पसंद करती है।
ऐसे में हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में औंध तहसील के केडगांव में लोगों को एक अलग ही नाजारा देखने को मिला। यहां एक दुल्हन शादी का लाल जोड़ा पहने, आंखों में चश्मा लगाए और हाथों में हरी चूड़ी पहन सडक़ पर बुलेट भगा रही थी।
दूल्हा और अन्य बाराती कार से इस दुल्हन का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे थे। ऐसे में ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख आप भी सोच रहे होंगे कि आखी ये क्या माजरा हैं, तो चलिए इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हैं।
दरअसल बुलेट पर सवार ये महिला महारष्ट्र के गांव केडगांव में रहने वाले एक किसान की बेटी हैं। इस किसान ने अपनी बेटी की शादी तय की थी जिसमे उसने उसे बुलेट भी गिफ्ट में दी थी। लडक़ी को अपने गांव स्थित घर से मंडप के लिए कुछ किलोमीटर दूर जाना था।
ऐसे में उसने मंडप तक बुलेट से जाने की इच्छा जाहिर की। दरअसल लडक़ी का सपना था कि वो अपनी शादी में बुलेट लेकर मंडप तक जाए।
ऐसे में जब लडक़ी ने अपने पिता को इस सपने के बारे में बताया तो उन्होंने लडक़ी के लिए बुलेट ला दी। यहां तक कि दुल्हन के ससुराल वालो ने भी इसके ऊपर कोई आपत्ति नहीं जताई।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
