नागपुर ब्यूरो : नागपुर से छिंदवाड़ा तक चलने वाली मध्यप्रदेश परिवहन निगम की अनुबंधित बसों की कमी कर कारण यात्रियों से पूरे पैसे, भाड़ा वसूल किया जाता है लेकिन उन्हें सीट महीन मिल पाती है।
55 सीटर बस में 100 से भी ज्यादा लोग सफर करते हैं। जब तक बस ठसाठस न भर जाए, यात्री ठूंस-ठूंसकर न भर जाएं तब तक बस नहीं चलती है। बस वाले यात्रियों को सीट का प्रोलोभन देकर बस में बिठा लेते हैं लेकिन यात्रियों को पूरे रास्ते सीट नहीं मिल पाती है।
बसों में यात्रियों को तो जबरदस्ती से भर लिया जाता है। बस में रत्ती भर जगह नहीं बचती है। यहां तक कि बस के केविन में बोनेट के ऊपर भी लोगों को बिठाकर जोखिम भरा सफर करवा रहे हैं ये बस वाले।
इसके अलावा आये दिन यात्रियों के साथ ड्राइवर कंडक्टर बदसलूकी करते हैं। कई बार मामला मारपीट तक चला जाता है।
यह मामला अनेको बार गरमाया है।
एक ओर जहां छिंदवाड़ा मॉडल को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा पूरे प्रदेश में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है वहीं मुख्यमंत्री के गृह जिले में नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर यात्रियों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाना आम बात हो गई है।
इसकी शिकायत भी परिवहन विभाग से की गई यहां तक कि मामला कई बार पुलिस तक पहुंच जाता है लेकिन बस संचालक ले देकर मामले को निपटा लेते हैं।
आरटीओ, पुलिस विभाग, मध्यप्रदेश परिवहन विभाग स्थानीय नेताओं की मिलीभगत से यह गोरखधंधा चल रहा है। यात्रियों को नागपुर से छिंदवाड़ा ,छिन्दवाड़ा से नागपुर तक खड़े-खड़े यात्रा करनी पड़ रही है।
रिपोर्ट : विकास बनसोड
नागपुर : खबर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7

