Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गुजरात का चुनावी दंगल: आतंकवादी हाफिज सईद की रिहाई को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

गुजरात का चुनावी दंगल: आतंकवादी हाफिज सईद की रिहाई को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

 

 

गुजरात के चुनावी दंगल में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई से लेकर आम आदमी की सुरक्षा पर सावल खड़े किये। साथ ही आतंकवादी हाफिज सईद की रिहाई को लेकर राहुल ने पीएम मोदी पर तंज कसा।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी शनिवार गांधीनगर जिले की दहेगाम तहसील और दाहोद की यात्रा करेंगे। राहुल गांधी ने इससे पहले शुक्रवार को गुजरात के पोरबंदर में एक जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के काम काज पर सवाल खड़े किए।

रैली के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है और उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस राज्य में अगली सरकार बनाएगी। राज्य के दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल ने मछुआरा समुदाय के नेता भरत मोदी के साथ मंच साझा किया। वह हाल तक क्षेत्र के वरिष्ठ बीजेपी नेता थे।

मुंबई हमलों के मास्टरमांइड हाफिज सईद की रिहाई को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए इस मामले में पीएम मोदी पर कटाक्ष किया। राहुल गांधी ने ट्वीटर पर लिखा कि नरेंद्र भाई का गले लगाना काम नहीं आया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान सेना को लश्कर फंडिंग में क्लीनचिट दे दी है। साथ ही राहुल गांधी ने लिखा कि नरेंद्र भाई बात नहीं बनी, आतंक का मास्टमांइड आजाद। साथ ही राहुल गांधी ने लिखा गले मिलना कोई काम नहीं आया, अब और ज्यादा गले लगाने की जररूत।

ज्ञातव्य है कि अमेरिका ने पाकिस्तान सेना को टेरर फंडिंग से क्लीनचिट दे दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी कांग्रेस ने एक बिल पारित किया है जिसमें पाकिस्तान को अमेरिकी सुरक्षा बलों और अफगानिस्तान सेना के साथ हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ काम करना होगा। अमेरिकी कांग्रेस ने इस बिल से लश्कर ए तैयबा का नाम हटा दिया है।

ज्ञातव्य है कि पिछले कुछ माह से पाकिस्तान में नजरबंद था। हाफिज सईद इसी सप्ताह गुरुवार को रिहा हुआ है। 26/11 मुंबई हमलों के मुख्य आरोपी की इसकी बरसी से ऐन पहले रिहाई पर सवाल उठ रहे हैं।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस सरकार और कांग्रेस के मुख्यमंत्री का दरवाजा राज्य में सभी के लिए हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि मोदीजी आपको मन की बात सुनाते हैं। लेकिन कोई आपके मन की बात नहीं सुनता। कांग्रेस दिसंबर में गुजरात चुनाव जीतेगी और आपकी जरूरत के हिसाब से काम करेगी।

राहुल ने कहा, अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आएगी तो, हम स्वतंत्र मत्स्य मंत्रालय बनाने पर विचार करेंगे। बीजेपी सरकार मछुआरों को 300 करोड़ रुपये का अनुदान देने पर विचार नहीं कर रही है, लेकिन उसने बड़े व्यापारिक घरानों के एक लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि ये वही उद्योगपति हैं, जो मोदी सरकार के लिए मार्केटिंग कर रहे हैं। सख्त हुआ दिवालिया कानून, राष्ट्रपति ने दी अध्यादेश को मंजूरी गांधी ने भरत मोदी को संबोधित करते हुए कहा, यह बहुत रोचक है। बीजेपी का एक कार्यकर्ता कांग्रेस के मंच से आपकी आवाज उठा रहा है। प्रधानमंत्री आपके हैं, मुख्यमंत्री आपके हैं। अब आप यहां आए हैं और कांग्रेस गुजरात में जीतने वाली है। हम आपकी सुनेंगे। उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) और नोटबंदी पर निशाना साधा और बताया कि किस तरह से इसकी वजह से लोगों पर असर पड़ा है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading