Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / तो क्या वाकई गुजरात में कांग्रेस का चुनाव प्रचार करेंगे भाजपा के ये वरिष्ठ नेता

तो क्या वाकई गुजरात में कांग्रेस का चुनाव प्रचार करेंगे भाजपा के ये वरिष्ठ नेता

 

अपनी ही पार्टी भाजपा से खफा पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा खुलकर अपनी नाराजगी ज़ाहिर कर रहे हैं। आये दिन वो पीएम मोदी पर निशाना साधते रहते हैं इसके अलावा वित्तमंत्री अरुण जेटली पर भी वो खुलकर बोलते नज़र आये थे।

अब यशवंत सिन्हा इसी माह तीन दिन का गुजरात दौरा करने जा रहे हैं। यशवंत सिन्हा 14 नवंबर को एनजीओ लोकशाही बचाओ अभियान के तहत गुजरात दौरे पर रहेंगे। यह एनजीओ कांग्रेस समर्थित है। ज्ञातव्य है कि यशवंत सिन्हा ने नोटबंदी और गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए थे। ज्ञातव्य है कि यशवंत सिन्हा ने जीएसटी की भी आलोचना की थी।

जीएसटी की आलोचना करते हुए सिन्हा ने कहा था कि जब हम (बीजेपी) विपक्ष में थे तब सरकार पर टेक्स टेररेजम और रेड राज का आरोप लगाते थे। यशवंत सिन्हा ने कहा था कि आज जो चल रहा है वह भी टेररेजम ही है। बीजेपी विरोध बयान के बाद यशवंत सिन्हा का यह गुजरात दौरा कांग्रेस के लिए लाभदायक माना जा रहा है। यशवंत सिन्हा अपने गुजरात दौरे के दौरान राजकोट, अहमदाबाद और सूरत के व्यापारियों से बातचीत करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यशवंत 14 नवंबर को अहमदाबाद के ठाकोरेभाई देसाई हॉल में और फिर 15 नवंबर को राजकोट के अरविंद मनियर हॉल में जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यशवंत सिन्हा का यह दौरा कांग्रेस के बैनर तले होगा। ज्ञातव्य है गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैंं। पहले चरण की वोटिंग 9 दिसंबर को होगी और 14 दिसंबर को दूसरे और अंतिम दौर की वोटिंग होगी। मतगणना 18 दिसंबर को होगी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe