Zishan Alam | Khabar 24 Express | Nayi Soch Naya Bharat : उत्तर प्रदेश की सियासत में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। समाजवादी पार्टी के हापुड़ जिले के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप में देर रात कुछ ऐसा हुआ कि पूरे संगठन में हड़कंप मच गया।
यह ग्रुप जिला, नगर और ब्लॉक स्तर के सैकड़ों पदाधिकारियों से जुड़ा है। जैसे ही वीडियो भेजे गए, महिला कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की गरिमा के खिलाफ बताया और एडमिन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। कुछ कार्यकर्ताओं ने इस घटना के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर डाल दिए, जिससे मामला कुछ ही घंटों में लखनऊ तक पहुंच गया।
बुधवार की रात हुई इस घटना के बाद पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने बताया कि इस मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज करा दी गई है। प्राथमिक जांच में यह मामला हैकिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। ग्रुप एडमिन से भी रिपोर्ट मांगी गई है कि विवादित वीडियो वहां तक कैसे पहुंचे।
सूत्रों के मुताबिक, सपा हाईकमान ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। तीन दिन के भीतर ग्रुप एडमिन और वरिष्ठ नेता तेजपाल प्रमुख से जवाब मांगा गया है। साथ ही संदिग्ध नंबर को ट्रैक करने की जिम्मेदारी साइबर सेल को दी गई है।
पार्टी का स्पष्ट रुख है दोषी चाहे कोई भी हो, संगठन की छवि खराब करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है सोशल मीडिया के दौर में राजनीतिक दलों के आधिकारिक ग्रुप कितने सुरक्षित हैं? क्या साइबर हैकिंग अब राजनीतिक संगठनों के लिए भी नया खतरा बन चुकी है?
Tags
सपा WhatsApp ग्रुप, Riya Live वीडियो, सपा हापुड़ विवाद, समाजवादी पार्टी हापुड़, सपा साइबर हैकिंग, सपा WhatsApp स्कैंडल, समाजवादी पार्टी खबर
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7