Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / जेडीएस के सीएम तो कांग्रेस के डिप्टी सीएम, ऐसे बनेगी कर्नाटक की सरकार

जेडीएस के सीएम तो कांग्रेस के डिप्टी सीएम, ऐसे बनेगी कर्नाटक की सरकार

 

 

कर्नाटक के राजनीतिक समीकरण अब सुधरता दिखाई दे रहा है। जोड़तोड़ करके सरकार बनाने का फार्मूला तो काम नहीं आया लेकिन कांग्रेस और जेडीएस का गठबंधन बाजी मार जायेगा अब ऐसा साफ़ प्रतीत हो रहा है।
कल सब कुछ क्लियर हो जायेगा, क्योंकि जेडीएस की तरफ से कुमारस्वामी जैसे ही सीएम पद की सपथ लेंगे वैसे ही उन्हें फ्लोर टेस्ट में अपने को साबित करना होगा। अगर अब सब कुछ ठीक रहा तो कांग्रेस जेडीएस गठबंधन को कोई दिक्कत नहीं आएगी। क्योंकि कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को मिला दिया जाए तो बहुमत के आंकड़े से 5 विधायक फ़ालतू बैठते हैं।

आपको बता दें कि कल जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी सीएम और कांग्रेस के जी परमेश्वर डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके बाद फ्लोर टेस्ट होगा और तभी कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। जेडीएस और कांग्रेस में उप मुख्यमंत्री को लेकर सहमति बन गई है। कर्नाटक कैबिनेट में एक ही उप मुख्यमंत्री होगा, जो कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। साथ ही विधानसभा स्पीकर भी कांग्रेस पार्टी से होंगे। स्पीकर केआर रमेश कुमाक को बनाया जाएगा। गुरुवार को स्पीकर के चुने जाने के बाद कुमारस्वामी विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे।

कैबिनेट का खाका तो लगभग तैयार है, लेकिन कांग्रेस की दो डेप्युटी सीएम की मांग पर पेच फंसा हुआ है। 23 मई को जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें कि सोमवार को ही कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद ही यह कयास लगने शुरू हो गए कि कैबिनेट का खाका तैयार कर लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस चाहती है कि डेप्युटी सीएम की दो पोस्ट हों, लेकिन जेडीएस इससे सहमत नहीं दिखती। चूंकि कांग्रेस के विधायकों की संख्या ज्यादा है, इसलिए उसे ज्यादा पद मिल सकते हैं। अगर सीएम और डेप्युटी सीएम का एक पद जेडीएस को मिलता है, तो कांग्रेस स्पीकर का पद मांग सकती है।

कांग्रेस के डेप्युटी सीएम के रूप में दलित चेहरे जी परमेश्वर को लाने की बात है। कुमारस्वामी ने भरोसा जताया कि सभी चीजें आपसी सहमति से तय हो जाएंगी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading