Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / ग्रेटर नोएडा डबल मर्डर केस: अपनी माँ बहन का बड़ी बेरहमी से क़त्ल करने पर इस हैवान बच्चे ने किया बड़ा खुलासा जिसे सुनकर दंग रह जायेंगे आप

ग्रेटर नोएडा डबल मर्डर केस: अपनी माँ बहन का बड़ी बेरहमी से क़त्ल करने पर इस हैवान बच्चे ने किया बड़ा खुलासा जिसे सुनकर दंग रह जायेंगे आप

 

ग्रेटर नोएडा में हुए माँ बेटी के मर्डर केस में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग ने अपनी माँ और बहन का क़त्ल सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि माँ ने पढ़ने को लेकर उसे धमकाया और पीटा था। जिससे छुब्ध होकर ये नाबालिग हैवान बन गया और इसने अपनी माँ और बहन को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने इस हैवान बच्चे को बनारस से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गौर सिटी में मां-बेटी के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और आरोपी नाबालिग बेटे को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के सामने नाबालिग ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।

नोएडा एसएसपी लव कुमार ने जानकारी दी कि लड़के ने पूछताछ में बताया कि सबसे पहले उसने अपनी मां को बैट से मारा और कैंची और पिज्जा कटर से भी हमला किया।इसके बाद उसने अपनी बहन को भी मौते के घाट उतार दिया।हत्याकांड के बाद से ही नाबालिग के फरार हो जाने से आधी गुत्थी सुलझ गई थी।वहीं बिल्डिंग की सीसीटीवी ने आधे राज खोल दिए थे। सीसीटीवी में नाबालिग अपनी मां और बहन के साथ एक बार बाहर से आता हुआ दिखाई दिया फिर रात करीब 11 बजे नाबालिग अकेले लिफ्ट से बाहर जाता दिखा। उसके चेहरे पर कोई घबराहट नहीं दिख रही है।

 

नाबालिग ने बताया कि वह पढ़ाई में टोका टोकी करने से बेहद परेशान रहता था।पढ़ाई को लेकर मां ने उसे डांटा और पिटाई की थी।जिससे खफा होकर बच्चे ने ऐसे खौफनाक कदम को अंजाम दिया।बच्चे ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर लोकेशन पता किया गया।बाद में नाबालिग ट्रेन को पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार किया।दरअसल नाबालिग ने अपने पिता को फोन किया था पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe