Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर फिर से सख्त आंग सान सू की …… देखें ये रिपोर्ट

रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर फिर से सख्त आंग सान सू की …… देखें ये रिपोर्ट

 

 

रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर आंग सान सू की फिर से सख्त नज़र आ रही हैं उनका कहना है कि वो किसी के दबाव में आने वाली नहीं हैं और ना ही किसी से डरने वाली। आंग सान सू की के मुताबिक रोहिंग्या मुसलमानों ने उनके देश में जो कुछ किया वो भुलाया नहीं जा सकता है।
आपको बता दें कि रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर भारत में भी राजनीतिक शुरू हो गई है। इसी बीच एक बडी खबर आ रही है। म्यांमार के मांगडाओं शहर से रोहिंग्या मुसलमानों को हटा दिया गया है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, म्यांमार से भी इन्हें करीब करीब हटा दिया है। रोहिंग्या मुद्दें पर म्यांमार की सर्वोच्च नेता और शांति का नोबल पुरस्कार पा चुकी आंग सान सू की ने पहली बार अपनी चुप्पी तोडी है। सू की ने कहा कि रोहिंग्या आतंकी हमलों में शामिल हैं। रोहिंग्या समूहों ने म्यांमार में हमले कराए। सू की ने कहा कि म्यामांर ने रोहिंग्या लोगों को संरक्षण दिया लेकिन नतीजा क्या निकला। हम आलोचनाओं से डरने वाले नहीं। सू की ने कहा कि जो लोग म्यांमार में वापस आना चाहते हैं, हम उनके लिए हम रिफ्यूजी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

रखाइन इलाके में सिर्फ मुसलमान नहीं रहते वहां बौद्धों पर हमले कराए गए। सूकी ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल हर हालात और आतंकी खतरे से निपटने में सक्षम है। सू की ने कहा कि रोहिंग्या ने म्यांमार में हमले कराए हैं। जो लोग पलायन कर रहे हैं हम उनसे बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि म्यामांर की सामाजिक स्थिति काफी जटिल है। हम जल्द ही हर तरह की समस्या का सामना करेंगे। सरकार शांति की ओर बढऩे के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

आंग सान सू की बोलीं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आलोचनाओं से हम डरने वाले नहीं। मैं याद दिलाना चाहूंगी कि हमारी सरकार सिर्फ 18 महीने से सत्ता में है। हम शांति की कोशिशें कर रहे हैं। हम मानवाधिकार उल्लंघन की निंदा करते हैं। रखाइन स्टेट में शांति स्थापना के लिए हम हरसंभव कदम उठाएंगे। लेकिन आतंक की गतिविधियों से हम सख्ती के साथ निपटेंगे।

सू की ने कहा कि हमने रखाइन स्टेट में शांति स्थापित करने के लिए केंद्रीय कमेटी बनाई है। इस कमीशन की अगुवाई करने के लिए हमने डॉ. कोफी अन्नान को आमंत्रित किया है। हम इस क्षेत्र में शांति और विकास के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या के मुद्दे पर हमारे ऊपर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं, हम सभी आरोपों को सुनेंगे। सू की ने कहा कि जो भी दोषी होगा उसे सजा जरूर दी जाएगी।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Mumbai Family Death Mystery: Watermelon Not the Cause Behind 4 Deaths, Forensic Probe Reveals Shocking Details

Mumbai Family Death Mystery: Watermelon Not the Cause Behind 4 Deaths, Forensic Probe Reveals Shocking Details

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading