Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को सरकारी बांग्ला छोड़ने के लिए नोटिस

दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को सरकारी बांग्ला छोड़ने के लिए नोटिस

 

 

दिल्ली सरकार में मंत्री रहे और आजकल विवादों में रहने वाले कपिल मिश्रा को सरकार की तरफ से नोटिस जारी हुआ है जिसमें उनको बांग्ला खाली करने के लिए कहा गया है।
आपको बता दें कि कपिल मिश्रा दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। जिसमें उनसे नई दिल्ली का सरकारी बंगला जल्द से जल्द खाली करने को कहा गया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, मिश्रा अब कैबिनेट मंत्री नहीं है और वह इस तरह के आवास के पात्र नहीं हैं। खराब जल प्रबंधन के आरोपों पर मिश्रा को 6 मई को मंत्री पद से हटाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि नियम-कायदे के अनुसार कैबिनेट मंत्री पद से हटाए जाने के बाद वह 15 दिन तक सरकारी बंगला में रह सकते हैं। नियमों के मुताबिक अब वह बंगले में नहीं रह सकते। इसलिए विभाग ने उन्हें आवंटित आवास जल्द से जल्द खाली करने को कहा है।

सूत्रों ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री सत्येन्द्र जैन ने एक हफ्ते पहले विभाग को एक नोट जारी किया था और उनसे जल्द से जल्द बंगला खाली कराने को कहा था। मंत्री पद से हटाए जाने के बाद से कपिल मिश्रा ने सीएम अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी आलाकमान के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। लेकिन आजकल वो खुद ही पब्लिक के निशाने पर भी आ गए हैं और उनकी इस पर उनकी खूब भर्त्सना भी हो रही है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading