
महाराष्ट्र के पनवेल, भिवंडी और मालेगांव निकाय चुनावों के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस के लिए यह चुनाव शुभ रहा है। कांग्रेस ने भिवंडी-निजामपुर में बहुमत हासिल किया है वहीं मालेगांव में कांग्रेस सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी है, पनवेल निकाय चुनावों में भाजपा ने बाजी मारी है।
भिवंडी में 90 सीटों में से कांग्रेस ने 47 पर जीत दर्ज की, वहीं भाजपा 19 सीट के साथ दूसरे पायदान पर रही। शिवसेना को 12 सीटें मिली। शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का यहां सफाया हो गया और उसे एक भी सीट नहीं मिली। अन्य पार्टियों के खाते में 10 सीटें गई हैं।
पनवेल निकाय की 78 सीटों में से 51 भाजपा के पाले में गई। शेतकारी कामगार पक्ष (शेकाप) 23 सीट जीतकर दूसरे नंबर पर रही। कांग्रेस और एनसीपी जैसी बडी पार्टियां केवल 2-2 सीटों पर सिमट गई। शिवसेना का खाता नहीं खुला।
मालेगांव में कांग्रेस सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी है। उसे 84 में से 28 सीट मिली है। एनसीपी के 20 उम्मीदवार विजयी रहे और वह दूसरे नंबर पर रही। भाजपा के लिए मालेगांव के नतीजे अपेक्षानुरूप नहीं रहे। उसके केवल नौ उम्मीदवार विजय हासिल कर पाए।
मालेगांव निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने बडी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिए थे। शिवसेना को 13 और एआईएमआईएम को सात सीटों पर जीत मिली। भिवंडी-निजामपुर नगर निगम पर अब तक कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन और मालेगांव पर एनसीपी-एआईएमआईएम पर का कब्जा था।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7