Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पहले चोरी फिर सीना जोरी.. देखो पाकिस्तान कैसे ऊँगली दिखा रहा है

पहले चोरी फिर सीना जोरी.. देखो पाकिस्तान कैसे ऊँगली दिखा रहा है

 

 

पाकिस्तान पहले चोरी करता है फिर सीना जोरी, जवानों के सर काटने की घटना को लेकर पाकिस्तान खुद को घिरता देख अब भारत पर ऊँगली उठा रहा है।
और सर्च ही भारत के बयानों को ‘उकसाने वाला’ करार दे रहा है। पाक ने भारत को नसीहत देते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय माहौल खराब होगा।
बता दें कि बुधवार को भारत ने कहा था कि पाकिस्तानी सेना की सक्रिय भागीदारी से ही जवानों के शवों को विकृत किया गया था। पाक विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने रक्षा मंत्री अरुण जेटली की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘रेडियो पाकिस्तान’ से कहा कि पाकिस्तान स्पष्ट कर चुका है कि भारतीय सैनिकों के शवों को किसी प्रकार से विकृत करने की कोई घटना नहीं हुई है।

यही नहीं जकरिया ने दावा किया कि भारत संयुक्त राष्ट्र के समक्ष कोई भी आरोप लगाने का हर हक गंवा चुका है, क्योंकि उसने कभी भी विश्व निकाय का पालन नहीं किया है और इसके लिए गठित संयुक्त राष्ट्र सैन्य प्रेक्षक समूह का भी उसने सहयोग नहीं किया।

उन्होंने कहा कि भारत की ओर से ‘उकसाने वाले बयानों’ से क्षेत्रीय माहौल और खराब होगा। जकारिया ने कहा कि भारत कश्मीर में किए जा रहे अत्याचार से ध्यान हटाने के लिए अक्सर ‘पाकिस्तान कार्ड’ खेलता रहा है।

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार ने पाकिस्तान के इस दावे को खारिज किया था कि सीमा पर जवानों के साथ बर्बरता के पीछे उसके सैनिकों का हाथ नहीं है। जेटली ने कहा था कि पाकिस्तान के इनकार की कोई विश्वसनीयता ही नहीं है।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading