
भारतीय टीम ने श्रीलंका पर विराट जीत हासिल की है, श्रीलंका को 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया है। सबसे इस जीत की सबसे बड़ी बात यह रही कि इन तीनों मैचों की सीरीज़ में भारत ने श्रीलंका को बहुत बड़े अंतर से हराया है।
भारत ने यहां पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तीसरे व अंतिम टेस्ट में तीसरे दिन ही पारी और 171 रन से जीत दर्ज करते हुए श्रीलंका का तीन मैच की सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप कर दिया। सोमवार को फॉलोऑन खेल रहे श्रीलंका की दूसरी पारी 74.3 ओवर में 181 रन पर ही ढेर हो गई।
उपुल थरंगा 7, दिमुथ करुणारत्ने 16, पुष्पकुमारा 1, कुशल मेंडिस 12, कप्तान दिनेश चांडीमल 36, एंजेलो मैथ्यूज 35, कुशल परेरा 8, लक्षण संदाकन 8, लाहिरू कुमारा ने 10 रन बनाए। विश्वा फर्नांडो चार रन पर नाबाद लौटे।
रविचंद्रन अश्विन ने चार, मोहम्मद शमी ने तीन, उमेश यादव ने दो और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया। इससे पहले श्रीलंका ने आज सुबह अपनी पारी 19/1 रन से आगे बढ़ाई। भारत ने पहली पारी में 487 रन बनाने के बाद श्रीलंका की पहली पारी 135 रन पर समेट दी थी।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7