Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट: नवोदय विद्यालय के 82 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित, शिक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट: नवोदय विद्यालय के 82 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित, शिक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

.


भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित गंगरकोट सुयालबाड़ी के जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को 82 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सौनगांव में तैनात शिक्षक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि बीते बुधवार और गुरुवार को 11 छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी, जिन्हें अलग-अलग हॉस्टल में आइसोलेट किया गया है। इनकी देखभाल डॉक्टरों की टीम कर रही है। सीएचसी गरमपानी के कोविड सैंपल प्रभारी मदन गिरी गोस्वामी ने बताया कि विद्यालय के 82 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित आए है। विद्यालय के 70 प्रतिशत बच्चे बुखार, खासी और नाक बंद से पीड़ित हैं।

.

.


वहीं सौनगांव में तैनात दूसरे शिक्षक भी कोरोना संक्रमित आए हैं। क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सकते में आ गई है। वहीं प्रशासन भी क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी बनाने को लेकर जागरूक कर रहा है। कोश्याकुटौली के एसडीएम राहुल साह का कहना है कि नवोदय विद्यालय को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading