Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / महाराष्ट्र में फिर भड़की मराठा आरक्षण की आग, मुंबई की सड़कें जाम

महाराष्ट्र में फिर भड़की मराठा आरक्षण की आग, मुंबई की सड़कें जाम

Maharashtra में मराठा आरक्षण की आग Manoj Jarange Patil ने की Mumbai जाम

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर एक बार फिर बवाल मचा हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने मुंबई के आजाद मैदान में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। जरांगे पाटिल इससे पहले जालना से लेकर मुंबई तक विशाल मार्च निकाल चुके हैं, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

मार्च के दौरान पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को रोका, जिसके चलते मुंबई की कई सड़कों पर जाम लग गया। हालात संभालने के लिए आजाद मैदान में ही 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जरांगे ने कहा— जब तक मराठा समाज की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा। चाहे सरकार गोलियां चलाए या जेल में डाल दे, लेकिन आंदोलन रुकेगा नहीं।

जरांगे ने कार्यकर्ताओं से अपील भी की कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे। किसी तरह की अराजकता, पत्थरबाज़ी या शराब पीकर उपद्रव न किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि समाज की छवि खराब नहीं होनी चाहिए।

फिलहाल मुंबई पुलिस, CRPF और RAF की टुकड़ियां हालात पर नज़र रखे हुए हैं। कई अहम रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जिसके चलते दक्षिण मुंबई में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

फिलहाल सबकी नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार और आंदोलनकारियों के बीच किस तरह की सहमति बनती है।

अगर आप भी देश-दुनिया की बड़ी और ताज़ा खबरें सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो हमारे चैनल Khabar 24 Express को सब्सक्राइब करना न भूलें।

ब्यूरो रिपोर्ट : आकाश ढाके, मुंबई


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Supreme Court Seeks Centre’s Response on Sonam Wangchuk’s Arrest, No Relief Granted Yet

Supreme Court Seeks Centre’s Response on Sonam Wangchuk’s Arrest, No Relief Granted Yet

Leave a Reply