“महाराष्ट्र में सरकारी बाबुओं के लिए
सोशल मीडिया के लिए नया फरमान”
क्या अब सरकारी कर्मचारी सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना भी नहीं कर सकते?
क्या अब फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सऐप पर सरकारी बाबुओं की आज़ादी खत्म हो गई है?महाराष्ट्र सरकार का नया फरमान कहता है —
“सरकार से जुड़ा कोई भी कर्मचारी अब न तो सरकार की नीतियों की आलोचना करेगा, न ही कोई आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करेगा। वरना कार्रवाई तय है!”
28 जुलाई 2025 को महाराष्ट्र सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने एक अहम सर्कुलर जारी किया है।
ये सिर्फ एक आदेश नहीं, बल्कि सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया का नया संविधान है।
इस सर्कुलर के मुताबिक आपको बता दें कि
महाराष्ट्र सरकार के सभी कर्मचारी, संविदा कर्मी, डेप्युटेशन वाले, यहां तक कि PSU और बोर्ड्स में काम करने वाले भी

अब सोशल मीडिया पर सरकार की किसी नीति की आलोचना नहीं कर सकते।
न कोई आपत्तिजनक, घृणास्पद या मानहानि करने वाला कंटेंट डाल सकते हैं।
और न ही कोई गोपनीय या सरकारी दस्तावेज शेयर कर सकते हैं — चाहे आंशिक रूप से ही क्यों न हो।
इतना ही नहीं!
सरकार ने कहा है कि सरकारी कर्मचारी दो सोशल मीडिया अकाउंट रखें
- एक पर्सनल अकाउंट, जहां निजी बातें हों
- एक पब्लिक अकाउंट, जहां सरकारी रुख सामने आए
और साथ ही, किसी भी बैन किए गए ऐप या वेबसाइट के इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया आज के दौर में कम्युनिकेशन का सबसे असरदार ज़रिया है।
लेकिन यही आज़ादी कभी-कभी नौकरी पर भारी पड़ सकती है।
इसलिए अब सोशल मीडिया पर भी सरकारी कर्मचारियों को पूरी ज़िम्मेदारी से पेश आना होगा।
सवाल ये है —
क्या ये सर्कुलर एक जरूरी कदम है या अभिव्यक्ति की आज़ादी पर लगाम?
क्या अब सरकारी बाबू केवल वही कहेंगे जो सरकार चाहे?
आप इस खबर पर क्या सोचते हैं? नीचे कमेंट में ज़रूर बताएं।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express
2 comments
Pingback: Nagpur Thieves Smash Car Window, Steal 25 Lakh Cash, Khabar 24
Pingback: Nagpur, 25 Lakh Stolen in Broad Daylight, Car Window Smashed