
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में किसी भी राजनीतिक दल या राजनेता से रिश्ते खराब नहीं हैं. सबसे बातचीत होती है. सब फोन उठाते हैं. ये अलग बात है कि अगर उद्धव ठाकरे ने मेरा फोन उठा लिया होता तो आज बात और होती.’
देवेंद्र फडणवीस से जब पूछा गया कि आपका आजकल विपक्ष से रिश्ता कैसा है? उद्धव ठाकरे, शरद पवार से बात होती है या नहीं. इस पर फडणवीस ने कहा, रिश्ते कभी बहुत खराब नहीं रहे. हां एक बात जरूर है कि बीच में महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐसा मकाम आया था, जब पोलिटिकल विरोध की जगह दुश्मन की तरह बातें होने लगी थीं. हम लोगों को भी टारगेट किया गया, लेकिन मैंने चुनकर आने के बाद पहली सभा में कहा था कि हम बदले के लिए नहीं बदलाव के लिए काम करेंगे. मैं बदला नहीं लेना चाहता, बदलाव करना चाहता हूं. मैं संवाद करना चाहता हूं. मेरा फोकस सिर्फ डेवलपमेंट है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, मेरा मानना है कि राजनेताओं के बीच जो रिलेशनशिप होनी चाहिए, वैसी रिलेशनशिप है. आज भी हम एक दूसरे से बातचीत कर सकते हैं. हमारे में इतनी दूरियां नहीं हैं कि हम बातचीत ही नहीं कर सकते. हां, एक बात अलग है कि सही समय पर उन्होंने अगर मेरा फोन उठाया होता तो बात और ही होती. लेकिन उद्धव जी ने फोन ही नहीं उठाया, तो ये सारी चीजें यहां पर हो गईं. लेकिन अभी वो भी मेरा फोन उठाते हैं और मैं भी उनसे बात करता हूं. कहा, जाता है कि जब बीजेपी और उद्धव ठाकरे की दोस्ती टूटी, उससे पहले फडणवीस ने उद्धव ठाकरे से बात करने के लिए फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया और बाद में कांग्रेस एनसीपी से जाकर मिल गए.
ब्यूरो रिपोर्ट : आकाश ढाके, मुंबई
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express
2 comments
Pingback: म्युनिसिपल हायस्कूल भुसावळ येथे जागतिक महिला दिन साजरा – Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Break
Pingback: Breaking News : Viral Kohli महज एक रन बनाकर आउट भारत का स्कोर 115/2 – Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News