Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बाबा महाकाल की नगरी में 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, बिना कपड़ों के खून से लथपथ सड़कों पर घूमती रही निर्भया, किसी ने नहीं की मदद

बाबा महाकाल की नगरी में 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, बिना कपड़ों के खून से लथपथ सड़कों पर घूमती रही निर्भया, किसी ने नहीं की मदद

महाकाल की नगरी उज्जैन में नाबालिग के साथ निर्भया जैसा दुष्कर्म कांड, अर्धनग्न हालात में सड़क पर घूमती रही मासूम, किसी ने मदद नहीं की

उज्जैन में 12 साल की मासूम लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि पीड़िता की मां के साथ भी दुष्कर्म हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वो यूपी के प्रयागराज की रहने वाली बताई जा रही है। बता दें पुलिस ने 400 सीसीटीवी फुटेज खंगाली है।
पुलिस के मुताबिक, बच्ची की मां के साथ भी दुष्कर्म होने की आशंका है, लेकिन वो कहां है इसकी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि पीड़िता प्रयागराज के किसी इलाके की रहने वाली है। दोनों के उज्जैन में आने की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि बच्ची हाटकेश्वर विहार कालोनी में लावारिस घूमती रही। वहां से पैदल ही वह बड़नगर रोड पहुंची थी।

बता दें कि मध्यप्रदेश के उज्जैन में दिल्ली के निर्भया जैसा दुष्कर्म कांड सामने आने के बाद सियासत भी गर्मा गई है। मामले में राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने आक्रोश जताया है।

बता दें कि महाकाल की नगरी उज्जैन में दिल्ली के निर्भया जैसा दुष्कर्म कांड सामने आया है। दुष्कर्म के बाद नाबालिग के प्राइवेट पार्ट्स को नुकसान पहुंचाया गया। ढाई घंटे तक वह अर्धनग्न अवस्था में महाकाल की नगरी में घूमती रही। किसी ने मदद तक नहीं की। मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी X कर नाराजगी जाहिर की है और प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश में एक 12 साल की बच्ची के साथ हुआ भयावह अपराध, भारत माता के हृदय पर आघात है। महिलाओं के खिलाफ़ अपराध और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ़ हुए दुष्कर्म की संख्या सबसे ज़्यादा मध्य प्रदेश में है। इसके गुनहगार वो अपराधी तो हैं ही जिन्होंने ये गुनाह किए। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार भी है, जो बेटियों की रक्षा करने में अक्षम है। न न्याय है, न कानून व्यवस्था और न अधिकार – आज, मध्य प्रदेश की बेटियों की स्थिति से पूरा देश शर्मसार है। मगर, प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री में बिल्कुल शर्म नहीं है – चुनावी भाषण, खोखले वादों और झूठे नारों के बीच बेटियों की चीखें उन्होंने दबा दी हैं।

महाकाल थाना क्षेत्र के मुरलीपुरा रोड पर सोमवार को एक नाबालिग बेसुध अवस्था में मिली थी, जिसके प्राइवेट पार्ट्स मे गंभीर चोट आई थी और उसे देखते ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता था कि वह किसी दरिंदगी का शिकार हुई है। यह नाबालिग सिंहस्थ बायपास मार्ग की कॉलोनी में लगभग ढाई घंटे तक अर्धनग्न हालत में भटकती रही लेकिन किसी ने भी इसकी मदद नहीं की लेकिन मुरलीपुरा केदंडी आश्रम के समीप जब वह पहुंची तो किसी ने 100 डायल पर इस बात की सूचना दी और महाकाल थाना पुलिस नाबालिक को तुरंत थाने ले आई क्योंकि नाबालिक खून से लथपथ थी। इसीलिए उसे तुरंत चरक अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया गया जहां जब डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि की की बालिका के प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोट आई है तो उसे तुरंत इंदौर अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसका ऑपरेशन किया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट : धीरज सिंह चंदेल


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading