Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Odisha Breaking : स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, सुरक्षा में तैनात ASI ने मारी गोलियां, मंत्री की हालत गंभीर

Odisha Breaking : स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, सुरक्षा में तैनात ASI ने मारी गोलियां, मंत्री की हालत गंभीर

ओडिशा से अभी एक बड़ी खबर आ रही है। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर जानलेवा हमला किया गया है। मंत्री की सुरक्षा में तैनात ASI के ऊपर हमले का आरोप है।

ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें सुरक्षाकर्मी ने गोली मार दी। इसके बाद नब दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, नब दास के सीने पर गोली लगी है।

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। घटना में मंत्री घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। भोई ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई ने मंत्री पर गोली क्यों चलाई, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।

एसडीपीओ के मुताबिक, घटना ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मंत्री को पहले झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग से भुवनेश्वर के अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। दास पर हमले के बाद शहर में तनाव व्याप्त हो गया। मंत्री की समर्थकों ने उनकी सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए।

कुछ समर्थकों ने आरोप लगाया कि दास को निशाना बनाने के लिए साजिश रची गई थी। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। घटना की गहन जांच के बाद ही और जानकारियां सामने आ पाएंगी

हमले के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा, क्राइम ब्रांच को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।

Bureau Report : Crime Desk, Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

प्रभाग 35 में ऐतिहासिक जीत Sandeep Gawai के साथ चारों कैंडिडेट विजयी

प्रभाग 35 से इस वक्त की सबसे बड़ी और पक्की खबर सामने आ चुकी है। …

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading