गुजरात में नो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का विरोध प्रदर्शन उदयपुर पहुँच गया है। गुजरात के बोटाद जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाले मामले पर उदयपुर में भी विरोध शुरू हो गया है। आरोपी दरिन्दे को फांसी देने की मांग करते हुए गुजरात के देवी पुजक समाज ने विरोध प्रदर्शन किया।
धरना पर्दर्शन के लिए एकत्रित हुए ये सभी लोग देवी पूजक समाज से थे। और नो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या करने वाले दरिन्दे को फांसी की सजा दिलाने की मांग करने के लिए यहाँ जमा हुए हैं। शुक्रवार को लेकसिटी के पारस स्थित स्वराज्य नगर में देवी पूजक समाज ने विरोध प्रदेशन करते हुए आरोपियों को तुरंत फांसी देने की मांग की है।
Bureau Report : Jagdish Teli, Udaipur Rajasthan