
संयुक्त राष्ट्र United Nations एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके उद्देश्य में उल्लेख है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई।इसी 24 अक्टूबर को हर साल ये संयुक्तराष्ट दिवस एक साप्ताहिक रूप से 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक मनाया जाता है।
द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से इसे स्थापित किया था। वे चाहते थे कि भविष्य में फ़िर कभी द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह के युद्ध व उसका विनाशक रूप नहीं आए। संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और यूनाइटेड किंगडम है,ये द्वितीय विश्वयुद्ध में बहुत अहम देश थे।
वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में 193 देश है, विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश। इस संस्था की संरचन में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है।
इस दिवस पर स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी की एक जनसंदेश देती कविता इस प्रकार से है कि,,
विश्व शांति और सहयोग को
गठित किया संयुक्त राष्ट्र।
परस्पर उन्नति और समर्थन
नारा है संयुक्त राष्ट्र।।
विकासशील बने हर देश
एक दूजे लेकर संग।
प्रेम मनुष्यता विद्यमान रहे
नहीं होवे हिंसक जंग।।
मिटे गरीबी बढ़े सम्पन्नता
हो सुख का विश्व मे वास।
जाति पाति भेद रहित हो
दुख रोगों का हो सर्व नाश।।
तन मन धन सबसे
एक दूजे करें व्रद्धि।
ज्ञान विज्ञान सम्पदा ले दे
बढ़े बढ़ाये सब समृद्धि।।
प्रकार्तिक विपदा या त्रासदी
जन केसी भी हो हानि।
सभी मे मिलकर देश विदेश
करें सहायता बिन बेमानी।।
कर्ज उधार उद्धार बने सब
नहीं बने दूजे का शोषण।
बस विकास ही नारा है
यही संयुक्त राष्ट्र नाम विश्व पोषण।।
आओ मनाएं संयुक्तराष्ट दिवस को
एक दूजे के सहायक बनकर।
हम एक है और एक रहेंगे
जो बने वैसा सहयोगी बन कर।।
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express