Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / देशवासियों से सद्गुरु स्वमी सत्येन्द्र जी महाराज की अपील, मताधिकार का अवश्य प्रयोग करो, वोट कर नवीन राष्ट्र का निर्माण करो, आपका एक वोट राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण है, वोट डालो देशभक्त बनों

देशवासियों से सद्गुरु स्वमी सत्येन्द्र जी महाराज की अपील, मताधिकार का अवश्य प्रयोग करो, वोट कर नवीन राष्ट्र का निर्माण करो, आपका एक वोट राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण है, वोट डालो देशभक्त बनों

सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने सभी देशवासियों से एक महत्वपूर्ण अपील की है। देश में चुनावी माहौल है। लोकसभा इलेक्शन चल रहा है। 7 चरणों में पूरे देश में मतदान होने हैं। अभी एक चरण निकला है और आज दूसरे चरण की 95 सीटों के लिए वोट पड़ने हैं। इसी को लेकर सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने अपील की है। स्वामी जी कहते हैं कि आपका वोट बहुत ही कीमती है। राष्ट्र निर्माण के लिए बेहद जरूरी है, वोट करने से आप सच्चे देशभक्त कहलायेंगे इसीलिए वोट करें और अच्छे राष्ट्र का निर्माण करें। आप भले किसी को भी वोट देना चाहें लेकिन वोट अवश्य करें।

मताधिकार का अवश्य उपयोग करो और नवीन राष्ट का निर्माण करो,इस विषय पर अपनी कविता के माध्यम से स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी जनसंदेश देते कहते है कि…

घर परिवार समाज राष्ट
तभी उन्नति सुख पाता।
जब उसके पालनहार भी
बने उसके हित मतदाता।।
अच्छे बुरे का ज्ञान हो
और जागरूक हो निज अर्थ।
सत्य कथन और समर्थन हो
और साहस करें मिटाने व्यर्थ।।
बड़ों के कार्य प्रेरक हो
युवा विशेष हो सदा उत्साह।
एक दूजे वैचारिक सहयोग हो
प्राचीन नवीनता दे अथाह।।
जब जब ऐसा होता नही
केवल रहे वर्चस्व अधिकार।
तब तब होती क्रांति
और होता प्राचीन का प्रतिकार।।
यही प्रगति नियम सदा रहता
यही जो जाने ज्ञान।
यही करना ही सत्य कर्म
यही युवा नाम भगवान।।
यो जागो युवा जागो
और अपने को पहचान।
नवीनता ही है उन्नति
उपयोग कर मताधिकारी ज्ञान।।
आज आवश्यकता है तेरी
और तू ही है भविष्य।
प्रगतिहीन विष का तू त्याग कर
अब अमृत कर तू हविष्य।।
उठ और कर्तव्यपालन कर
और करना मताधिकार दान।
जो तू चाहता सब उन्नति
वही का समय आज ही जान।।

स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
जय हिन्द जय भारत
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
www.satyasmeemission.org


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

One comment

  1. Vote for modi only

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe