होली पर आपकी हर मनोकामना का सहज व् अचूक उपाय:-
इस छोटी होली पर आप पान का 1 साबूत पत्ता ले, उस पर अपनी जो भी मनोकामना है,वो लाल स्याही से या स्केच पेन से लिखे, और अब 1 साबूत सुपारी और एक 1 हल्दी की गांठ तथा 1 गेंदे का फूल व् कोई भी एक मिठाई का टुकडा और दो छोटी इलायची को उसके ऊपर रखकर अपने से या जिसकी भी समस्या है,उससे या वो व्यक्ति दूर है तो उसके फोटो से 7 बार उल्टा उतार कर आश्रम में चल रहे यज्ञ में आहुति दें।
सिद्धासिद्ध महा शावरी मंत्र से आहुति दी जायेगी।जिसे चाहे तो आप भी याद कर ले और आहुति समय गुरु जी के साथ बोलेंगे,तो चमत्कारिक लाभ पाएंगे…
ये सिद्ध शावर मंत्र याद कर ले..
सत्य गुरु ॐ माई शक्ति,
अष्ट सिद्धि नवनिधि दे भक्ति।
नाश करो शत्रु विकराला,
चढाउँ पान मिठाई माला।
जो देखूं वो सच दिखलाओ,
ढूंढ़ ढूंढ़ मनचाहा लाओ।
मुझको दे दो सच्चा दूत,
बांधू पीर वीर जिन्न भुत।
चोर चौकी मुंह की खाये,पीड़ा रोग जड़ से जाये।
सत्य गुरु ॐ की आन,सत्य ॐ सिद्धायै नमः दे सिद्ध ज्ञान।
शब्द साँचा पिंड कांचा चले मंत्र सत्य ॐ का वाचा।।
छोटी होली पर शाम को होली जलाने का समय महूर्त है:–
अबकी बार भद्र मुख योग के कारण ये समय बहुत कम है-8:57 से 9:09 तक यानि केवल 10 मिनट का महूर्त है। और कुछ स्थानों पर रात्रि 8:57 से रात्रि 12:28 तक भी है।
अगले दिन 21मार्च 2019 गुरुवार को होली खेलने का महूर्त:-
प्रातः 8 बजे से साय 3 बजे तक शुभ है।
सद्गुरु स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
सत्य ॐ सिद्धायै नमः
www.satyasmeemission.org
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.