Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा द्वारा डूंगरपुर जिले में चलाया जा रहा है “वात्सल्य वार्ता कार्यक्रम”

पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा द्वारा डूंगरपुर जिले में चलाया जा रहा है “वात्सल्य वार्ता कार्यक्रम”

जिला पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा के द्वारा जिले में चलाये जा रहे है वात्सल्य वार्ता कार्यक्रम के अंर्तगत थानाधिकारी साबला राजेन्द्र सिंह अपनी टीम हेड कांस्टेबल धमेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल भरत सिंह के साथ राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास साबला के बच्चों के साथ वात्सल्य वार्ता का कार्यक्रम किया।

थानाधकारी साबला राजेन्द्र सिंह ने बच्चों को बाल सरक्षण के सिद्धांत में बच्चों के सर्वोत्तम हित के बारे में बात की। एवं सुरक्षा के बारे में बताया, समानता और गैर भेदभाव, गोपनीयता, सहभागिता का सिद्धांत बताया व बाल अधिकार के बारे बताया। बच्चों को यातायात व साइबर अपराध के सम्बंध में भी जानकारी दी।

जिला पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा द्वारा विद्यालयों में वात्सल्य वार्ता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिससे बच्चों के अंदर का आत्मविश्वास बढ़ेगा और पुलिस के प्रति जो गलतफहमी है वो दूर होगी और बच्चों के अंदर पुलिस के प्रति मित्रता का भाव जागेगा। राजस्थान पुलिस का नारा है “आमजन विश्वास, अपराधी में डर”। इसी नारे को सैकर करने के लिए इस तरह की मुहिम चलाई जा रही है।


जगदीश तेली
ब्यूरो चीफ, राजस्थान


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Best South Indian Food in Nagpur: The Taste That Wins Hearts – Discover the Magic of Shree Sai South Indian Center & Deepali Yennawar’s Warm Hospitality

Best South Indian Food in Nagpur: The Taste That Wins Hearts – Discover the Magic of Shree Sai South Indian Center & Deepali Yennawar's Warm Hospitality

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading