Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पुलिस को बड़ी कामयाबी : जम्मू कश्मीर में आतंक का स्कूल चला रहा आतंकी रियाज़ अहमद गिरफ्तार, अतंकिस्तान में नए-नए आतंकी भर्ती कर रहा था यह आतंकी

पुलिस को बड़ी कामयाबी : जम्मू कश्मीर में आतंक का स्कूल चला रहा आतंकी रियाज़ अहमद गिरफ्तार, अतंकिस्तान में नए-नए आतंकी भर्ती कर रहा था यह आतंकी

 

 

 

जम्मू-कश्मीर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकवाद के नाम पर नई-नई भर्तियाँ करने में जुटा आतंकी रियाज़ अहमद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पाकिस्तानी आतंकी एजेंसी आईएसआई ने रियाज़ को आतंकियों की भर्ती के लिए चुना था।

 

 

 

बता दें कि आतंकी रियाज़ जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को तेजी दे रहा था, लोगों को आतंकी बनाने के लिए प्रेरित करना भी इसी का काम था।
लेकिन फरार चल रहे आतंकी रियाज अहमद को पकड़ लिया गया है। गत महीनों से सुरक्षाबलों को यह इनपुट मिल रहे थे कि चिनाब वैली में कई आतंकियों की घुसपैठ हुईं हैं। साथ ही कई आतंकियों और आईएसआई एजेंट के छिपे होने की भी सूचना मिली थी।

जिसके बाद से ही किश्तवाड़ में कई दिनों से तलाशी अभियान जारी था। ऐसे में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक हिजबुल के आतंकी रियाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

उधर श्रीनगर के बाहरी इलाके मुजगुंड में शनिवार की देर शाम से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच से मुठभेड़ जारी है। इसमें अबतक तीन आतंकियों को मार गिराया गया जबकि पांच जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा बलों ने जिस मकान में आतंकी छिपे थे उसे उड़ा दिया।

आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने मुजगुंड इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सूचना थी कि दो से तीन आतंकी मौजूद हैं। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
शुरू में सुरक्षा बलों ने आतंकियों से आत्म समर्पण करने के लिए कहा। कई मौके दिए गए, लेकिन वे फायरिंग करते रहे। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe