Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज और सत्यास्मि मिशन की ओर से दशहरे पर जनसन्देश जरूर पढ़ें

श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज और सत्यास्मि मिशन की ओर से दशहरे पर जनसन्देश जरूर पढ़ें

 

 

 

 

 

 

देशभर में दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक लोग रावण के पुतला दहन के साथ ही बुराई का दहन कर देते हैं।

 

 

हम बुराई पर अच्छाई के इस पर्व पर खुशियां तो खूब मनाते हैं लेकिन खुद के अंदर की बुराई को नहीं मारते हैं। हम जाने अनजाने में न जाने कितनी अनेकों गलतियां कर जाते हैं जिससे दूसरों को परेशानी हो जाती है यानि हम जाने अनजाने में दूसरों की परेशानी का सबक बन जाते हैं।

श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने इसी बुराई पर एक संदेश दिया है।

 

श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने अपने संदेश में सभी देशवासियों से कहा है कि : –

 

 

दशहरे पर बुराई के इन ध्वनि प्रदूषण फेलाने वाले अनेक प्रकार के ज्ञात अज्ञात रावणो पर भी कार्यवाही होना और कराने में सहयोग देना भी विजय दशमी यानि दशहरा मनाना होता है।

महोदय आपके संज्ञान में लाना है कि दिनांक 29.06.2018 को एक प्रार्थनापत्र जो की डी जे संचालकों द्वारा पिछले काफी समय से डी जे संचालन में जो वाइब्रेट धमक हाई डिसेबल में प्रयोग की जा रही है जिसके दुष्परिणाम कई लोगो को दिल की बीमारी के रूप में मिल रहे है उसको बन्द करवाने हेतु, माननीय जिलाधिकारी बुलंदशहर को दिया था जिसमे जिलाधिकारी महोदय द्वारा एस डी एम सदर को उक्त संचालकों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए थे और जिसके सम्बन्ध में यह भी आदेश दिया था कि थाना कोतवाली नगर व कोतवाली देहात की पुलिस की अलग अलग 2 टीम गठित कर उक्त संचालकों पर कार्यवाही हो और ऐसी जानलेवा धुन का प्रयोग डी जे संचालन में बंद हो सके,,के लिए आदेश हुआ था परंतु उसके उपरांत स्थानोय पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई तथा उसके उपरांत एक रिमाइंडर प्रार्थना पत्र पुलिस द्वारा कार्यवाही न होने के सम्बंध में 10 दिन पूर्व नगर मजिस्ट्रेट महोदय को दिया था जिस पर नगर मजिस्ट्रेट महोदय ने त्वरित एक आदेश उक्त दोनों थाना प्रभारी एवं प्रदूषण विभाग हेतु कार्यवाही के लिये किया था,परन्तु उसके बाबजूद भी आज दिनांक 18-10-2018 तक कोई कार्यवाही उक्त डी जे संचालकों पर न हुई है जिसमे उक्त धुन से जनहित के स्वास्थ्य के लिए दुःखद परिणाम की प्रबल संभावना आज भी बनी हुई है।।
आपसे निवेदन है कि बुलंदशहर थाना कोतवाली नगर व थाना कोतवाली देहात पुलिस को उक्त आदेश पर कार्यवाही अम्ल कराए जाने के आदेश करने की कृपा करें। जिससे जनहित के लिए कोई दुःखद परिणाम न हो सके।।

 

****

सत्य ॐ सिद्धाश्रम शनिदेव मन्दिर कोर्ट रोड बुलन्दशहर।

सत्याशिम मिशन कमेटी
बुलंदशहर।।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: सम्मान की बातें तो बहुत हुईं, लेकिन क्या भारत में महिलाओं को सच में मिलती है बराबरी?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: सम्मान की बातें तो बहुत होती हैं, लेकिन क्या भारत में महिलाओं को सच में मिलती है बराबरी?

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading