
दिल्ली: समाधान अभियान एनजीओ द्वारा आयोजित “सशक्त बचपन, सशक्त देश” कार्यक्रम में हज़ारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में “मिसेज यूनिवर्स अंकिता ब्रोथकर” मुख्य आकर्षण रहीं।
“कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सशक्तिकरण पर बल देने और उन्हें अच्छी शिक्षा देने पर था।”
आज जिस तरह से छोटे बच्चों का शोषण हो रहा है, शिक्षा के नाम पर एक बड़ा व्यपार चल रहा है।
गरीबों के बच्चे कुपोषित हो रहे हैं। शिक्षा तो छोड़िए उन्हें तो खाना भी ठीक से नसीब नहीं होता है।
“समाधान अभियान” एनजीओ इन्ही बातों को ध्यान में रखकर कार्य कर रहा है, लोगों में जागरूकता फैला रहा है। और इस कार्यक्रम का आयोजन भी इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर हुआ।

“समाधान अभियान” एनजीओ की डायरेक्टर अर्चना अग्निहोत्री ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जब तक छोटे बच्चों के सशक्तिकरण की बात नहीं होगी तब तक देश मजबूत नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और ये ही आगे चलकर देश की दिशा दशा तय करेंगे। इसीलिए बच्चों को अच्छा ज्ञान, अच्छी शिक्षा देना बेहद जरूरी है। बच्चों को मजबूत बनाना जरूरी है। इसीलिए बच्चों में बचपन को बचाना होगा और उनको सशक्त बनाना होगा।

मिसेज यूनिवर्स अंकिता ब्रोथकर ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा “बच्चे देश का भविष्य हैं, बच्चे देश का भविष्य तय करते हैं।” वो ही देश की नींव हैं “जब नींव ही कमजोर होगी, तो इमारत कहाँ से मजबूत बनेगी। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा, अच्छा खानपान, अच्छा व्यवहार बच्चों के लिए ये बेहद जरूरी हैं, तभी बच्चे आगे चलकर मजबूत बनेंगे और देश को मजबूती की ओर ले जाएंगे।

कार्यक्रम में ज्योत्स्ना शर्मा, निधि झा, हरीश अवस्थी, जीवकांत झा इत्यादि ने हिस्सा लिया। बाकी लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का आयोजन निहाल गार्डन, प्रताप विहार, किराड़ी में हुआ। इस कार्यक्रम में कई एनजीओ के सदस्य भी आये, बच्चों के माता पिता के साथ स्कूल के शिक्षक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

“निधि झा कार्यक्रम की संचालिका बनीं। उन्होंने सभी को मंच पर आमंत्रित किया और सभी का परिचय भी कराया।’
निधि झा ने कार्यक्रम के अंत में अपने विचार भी रखे। 16 वर्षीय निधि के विचार सुनकर हर कोई हैरान था। उन्होंने कहा कि हम बच्चे जितना मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे, उतना ही हमारा भविष्य उज्ज्वल होगा। निधि झा ने कहा कि “समाधान अभियान” का यह कार्यक्रम “सशक्त बचपन, सशक्त देश” दिल्ली और देश के बाकी राज्यों में भी आयोजित किया जाएगा, जिससे कि बच्चों में जागरूकता आ सके। उन्हें और मजबूत बनाया जा सके। तभी हमारा अभियान सफल होगा। उन्होंने कहा कि बचपन जितना अच्छा होगा, बच्चा भविष्य में उतना ही सफल होगा। इसीलिए बचपन को सशक्त बनाने के लिए जागरूकता को फैलाना जरूरी है।
बात दें कि निधि झा भी “समाधान अभियान” एनजीओ से जुड़ी हुई हैं।
ये एनजीओ दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में काम करता है और निधि झा जैसे युवाओं की मदद से लोगों में जागरूकता फैलाने का काम करता है।

“समाधान अभियान” एनजीओ काफी क्षेत्र में काम करता है। एनजीओ की डायरेक्टर श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री, एनालिस्ट एवं कोऑर्डिनेटर श्रीमती ज्योत्सना और ब्रांच मैनेजर निधि झा हैं।
इस एनजीओ का काम समय-समय पर फ्री हेल्थ चेक कैम्प का आयोजन करना। सेव चाइल्ड सेव फ्यूचर जैसे अभियान चलाना। इसके अलावा चाइल्ड सेक्स एब्यूज और पोस्को एक्ट इत्यादि के क्षेत्र में काम करना इस एनजीओ की खूबियां हैं।
***
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express