
नोर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग क्या किसी भारतीय पॉलिटिकल पार्टी की पसंद बन सकता है?
बिलकुल ठीक सुना, वही किम जोंग जिसने अपनी तानाशाही के बलबूते साउथ, जापान समेत अमेरिका की नाम में दम किया हुआ है। इतना ही नहीं नोर्थ कोरिया में रहने वाले अधिकतर नागरिक भी इस तानाशाह की तानाशाही से परेशान हैं।
लेकिन केरल में एक पार्टी ऐसी भी है जिसको लेनिन और रूस के राष्ट्रपति तो पसंद हैं ही साथ ही नोर्थ कोरिया का तानाशाह भी उनकी पसंद बनकर उभरा है। हम बात कर रहे हैं सीपीआई-एम पार्टी की। जिसने कथित तौर पर नोर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग को अपने पोस्टर पर जगह दी है।

भाजपा नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि किम जोंग को केरल में CPM के पोस्टर में जगह मिल गई है, इस बात में शक नहीं है कि वे लोग अब केरल में अपने विरोधियों का कत्ल करना भी शुरू कर देंगे। आशा करता हूं कि लेफ्ट पार्टी RSS और बीजेपी के दफ्तर पर मिसाइल दागने की प्लानिंग ना कर रही हो।
खबरों के मुताबिक, यह पोस्टर 16-17 दिसंबर को हो रही पार्टी मीटिंग का है, उस मीटिंग में सभी कार्यकर्ताओं को आने के लिए कहा गया है। बता दें कि CPI-M ने इससे पहले कार्ल मार्क्स, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, लेनिन की तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया था।
केरल में संघ-बीजेपी के कार्यकर्ताओं और वाम पार्टी के बीच संघर्ष के किस्से काफी आम हैं। दोनों ही पक्षों के कई कार्यकर्ता इस खूनी संघर्ष में मारे जा चुके हैं।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express