Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Andhra Pradesh / मनचलों ने पहले एयर होस्टेस से बदसलूकी की, जब पुलिस ने पकड़ा तो माँगने लगे पैर छूकर माफ़ी

मनचलों ने पहले एयर होस्टेस से बदसलूकी की, जब पुलिस ने पकड़ा तो माँगने लगे पैर छूकर माफ़ी

 

 

हैदराबाद एयरपोर्ट के पास दो मनचलों को एक एयर होस्टेस से छेड़छाड़ भारी पड़ गयी। बताया जा रहा है कि जैसे ही एयर होस्टेस अपनी ड्यूटी ख़त्म करके एयरपोर्ट से बाहर निकली तभी ये 2 मनचलों ने शराब के नशे में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
घटना रविवार की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंडिगो में कार्यरत एयर होस्टेस अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी तभी 30 वर्ष की आयु के करीब दो व्यक्तियों ने उस पर कथित रूप से फब्तियां कसीं।

महिला ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस कांस्टेबल को दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी ने आरोपियों को पकड़ा और सीधा हवाई अड्डा परिसर की पुलिस चौकी पर लेकर पहुंचा। आरोपियों की पहचान भरत और कल्याण के रूप में हुई है। उन्होंने शराब के नशे में खराब व्यवहार किया और इसके लिए माफी मांगी। आरोपियों ने महिला से हाथ जोडक़र शिकायत न दर्ज कराने का अनुरोध किया।

दोनों आरोपियों में से एक लगातार माफी मांग रहा था जिसके बाद एयर होस्टेस ने उसे घुटने के बल बैठने को कहा। जब आरोपी घुटने के बल बैठ गया तो महिला ने उससे उसका पैर छूने के लिए कहा। पुलिसकर्मी इसे देख रहे थे। इसके बाद महिला ने शिकायत नहीं दर्ज कराई।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading