दिल्ली एनसीआर में जिस तरह वायु प्रदूषण खतरे के निशान से ऊपर जा पहुँचा है ये लोगों के लिए बेहद ही खतरनाक है। दिल्ली एनसीआर में लोगों की आँखों में जलन, खुजली की शिकायत आनी शुरू हो गयी है वहीं अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। लोग इसको एक अजीब मौसम बता रहे हैं। दिल्ली एनसीआर के चारों और घने कोहरे की चादर बिछी हुई है। सुबह शाम के तो हालात और ज्यादा गंभीर हैं।
इसके चलते दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है और इससे निपटने के लिए सरकार ने कदम उठाने शुरू कर हैं।
बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए ऑड-ईवन स्कीम पर गुरुवार को फैसला हो सकता है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आपात मीटिंग के दौरान कई अहम फैसले लिए है। उपराज्यपाल ने इस बैठक के बाद ट्वीट कर अहम फैसलों की जानकारी दी है। दिल्ली में सभी प्रकार के सिविल कंस्ट्रक्शन पर तुरंत रोक लगा दी गई है।
इसके अलावा ट्रकों की एंट्री पर भी बैन लगा दिया गया है। केवल अनिवार्य वस्तुओं को लेकर आने वाले ट्रकों को इस रोक से मुक्त रखा गया है। इसके अलावा स्कूलों को रविवार तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। दिल्ली में पार्किंग किराए में बढ़ोतरी का आदेश दे दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो और डीटीसी की बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के भी आदेश दे दिए गए हैं।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों और कॉलेजों को रविवार तक बंद रखने की घोषणा की। सिसोदिया ने ट्वीट किया, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता का स्तर खराब हो गया है। इस स्थिति में, बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। यह निर्देश ऐसे समय दिया गया है, जब हवा की गुणवत्ता का स्तर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(एनसीआर) में खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। क्षेत्र में 475 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर में पीएम 2.5 पार्टिकल का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है।
दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण के उच्च स्तर पर पहुंचने के साथ बुधवार को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श जारी किए। चिकित्सकों ने अपनी सलाह में लोगों से बाहरी गतिविधियों जैसे जॉगिंग व साइकिलिंग से बचने की हिदायत दी है। साथ ही चिकित्सकों ने विटामिन सी, मैग्नीशियम व अदरक व तुलसी की चाय का सेवन करने की सलाह दी है।
चिकित्सकों का कहना है कि प्रदूषण से फेफड़े व दिल के स्थायी रोग हो सकते हैं और इससे गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आने वाले 5 दिनों में इससे राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express
