Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / हिमाचल प्रदेश के लिए चुनावों का ऐलान, गुजरात के लिए नहीं हुआ अभी कोई फैसला, कांग्रेस ने उठाये सवाल

हिमाचल प्रदेश के लिए चुनावों का ऐलान, गुजरात के लिए नहीं हुआ अभी कोई फैसला, कांग्रेस ने उठाये सवाल

 

आज हिमाचल प्रदेश के चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। लेकिन गुजरात चुनावों के लिए अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। आज दोनों जगह की तारीखों का ऐलान होना था लेकिन चुनाव आयोग सिर्फ हिमाचल के लिए ही फैसला कर पाया। अब इस पर राजनीति शुरू हो गयी है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर किया जा रहा है क्योंकि पीएम 16 अक्टूबर को गुजरात जाने वाले हैं।
हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को वोटिंग होगी और 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। देश में हिमाचल ऐसा पहला राज्य होगा जहां सभी पोलिंग बूथों पर वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल (वीवीपीएटी) मशीन का इस्तेमाल होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही हिमाचल में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य में निष्पक्ष चुनाव के लिए बड़ी तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी।
चुनाव आयोग ने हिमाचल चुनाव के लिए राज्य के सभी 7,521 पोलिंग बूथों को ग्राउंड फ्लोर पर रखने का फैसला किया है। सभी पोलिंग स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए सुविधा होगी।

वोटिंग, नामांकन और चुनावी सभाओं की विडियोग्राफी की जाएगी। काउंटिंग हॉल की भी विडियोग्राफी की जाएगी। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए खर्च की सीमा भी निर्धारित कर दी गई है। हर उम्मीदावर चुनाव के दौरान 28 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। चुनाव परिणाम की घोषणा के 30 दिन के भीतर उम्मीदवारों को खर्च से संबंधित अपना शपथपत्र सौंपना होगा। चुनाव आयोग की इस बार सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी।

 

16 अक्टूबर से नामांकन फाइल किया जा सकेगा।
23 अक्टूबर तक नामांकन फाइल किया जाएगा।
24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच।
26 अक्टूबर तक नामांकन वापस लेने की तारीख।
9 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में वोटिंग।
18 दिसंबर को हिमाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना।

हालांकि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि गुजरात चुनाव के डेट का ऐलान नहीं होने का पीएम के दौरे से कोई मतलब नहीं है। आयोग के सूत्रों के अनुसार वहां अगले हफ्ते डेट की घोषणा होगी। लेकिन आयोग ने यह साफ कर दिया कि गुजरात में भी वोटों की गिनती 18 दिसंबर को ही होगी।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में किसान यूनियन का कलेक्ट्रेट पर हंगामा, गन्ना भुगतान और बिजली दरों को लेकर बड़ा धरना

बुलंदशहर में किसान यूनियन का कलेक्ट्रेट पर हंगामा, गन्ना भुगतान और बिजली दरों को लेकर बड़ा धरना

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading