Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / चिदंबरम ने बुलेट ट्रेन की तुलना नोटबंदी से की… कहा ये अपने साथ कुछ उड़ा ले जाएगी…

चिदंबरम ने बुलेट ट्रेन की तुलना नोटबंदी से की… कहा ये अपने साथ कुछ उड़ा ले जाएगी…

 

 

 

पूर्व वित्यमंत्री पी. चिदंबरम ने बुलेट ट्रेन को नोटबंदी जैसी करार दिया। उन्होंने कहा कि ये बुलेट ट्रेन नोटबंदी जैसी ही साबित होगी ये भारत को देगी कुछ नहीं उल्टा ले जाएगी।

मुंबई के एलफिन्सटन स्टेशन पर भगदड़ के चलते 22 लोगों की मौत होने के अगले दिन कांग्रेस के सीनियर लीडर ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहले भारतीय रेल का ढाँचा मजबूत करने की जरूरत है भाजपा सरकार वही नहीं कर रही है। वो नयी नयी योजनाएं तो ला रही है लेकिन पुरानी चीजों पर ध्यान नहीं दे रही है।
चिदंबरम ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बुलेट ट्रेन नोटबंदी जैसी होगी। यह सुरक्षा समेत सभी चीजों की हत्या कर देगी।’ चिदंबरम ने आगे कहा कि रेलवे को बुलेट जैसे महंगे प्रॉजेक्ट्स पर काम करने की बजाय यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान देते हुए अपने ढांचे का विकास करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘रेलवे को सुरक्षा, बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं पर खर्च करना चाहिए, न कि बुलेट ट्रेन पर।’ उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन सामान्य लोगों के लिए नहीं होगी, यह उच्चस्तरीय लोगों की अहंकार यात्रा होगी। इससे पहले बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने भी केंद्र सरकार की बुलेट परियोजना पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि रेलवे को पहले सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंभी शिंजो आबे ने अहमदाबाद-मुंबई बुलेट परियोजना का शिलान्यास किया था। इस बुलेट प्रॉजेक्ट के तहत मुंबई से अहमदाबाद के रूट पर 12 स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। ये स्टेशन होंगे- मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती। प्रस्तावित बुलेट ट्रेन एक फेरे में 750 यात्रियों को ले जाएगी और इससे दोनों शहरों के बीच का सफर 7 घंटे से कम होकर 3 घंटे ही रह जाएगा। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी, जबकि इसकी अधिकतम स्पीड 350 किमी प्रति घंटा होगी।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

महा ऑनलाइन सर्व्हर बंद; शैक्षणिक दाखले व शासकीय सेवांसाठी पालक-मुलांची वणवण

महा ऑनलाइन सर्व्हर बंद; शैक्षणिक दाखले व शासकीय सेवांसाठी पालक-मुलांची वणवण

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading