Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / 15 दिनों में दूसरी बार जबर्दस्त भूकंप के झटकों से दहला मेक्सिको, ऊँची-ऊँची इमारतें धड़धड़ाती हुई गिर गईं, सैंकड़ों लोगों की मौत…

15 दिनों में दूसरी बार जबर्दस्त भूकंप के झटकों से दहला मेक्सिको, ऊँची-ऊँची इमारतें धड़धड़ाती हुई गिर गईं, सैंकड़ों लोगों की मौत…

 

मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में मात्र 15 दिनों में 2 बार तगड़े भूकंप के झटकों से मेक्सिको सिटी जबर्दस्त हिल गयी। अभी हाल ही में 7 सितंबर को जो भूकंप आया था उसमें 90 लोगों की मौत हुई थी। 7 सितंबर को जो भूकंप आया था उसकी तीवता 8.1 थी इसके बाद इसके बाद मेक्सिको और उसके आस पास के देशों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।
अब एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल गयी है। सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई। भूकंप से कई इमारतें ढह गई। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। कुछ और के भी हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 थी।
भूकंप का केंद्र पुएब्ला प्रांत में था जो मेक्सिको सिटी से दक्षिण पूर्व में स्थित है। मेक्सिको सिटी के मेयर के मुताबिक राजधानी में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि भूकंप में ढही इमारतों के मलबों में कई लोग दबे हो सकते हैं।

मैक्सिको सिटी और आसपास के राज्यों के घनी आबादी वाले हिस्सों में कई इमारतें ढह गई हैं। मैक्सिको के मोरेलोस राज्य के गवर्नर ने इस भीषण भूकंप में कम से कम 42 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं भूंकप के बाद गिरी कई इमारतों में आग भी लग गई है।

प्यूब्ला राज्य के आंतरिक विभाग के प्रवक्ता फ्रांसिस्को सांचेज के मुताबिक, प्यूब्ला राज्य में कम से कम 11 लोगों के मरने की खबर है।

बता दें कि इससे पहले 7 सितंबर, गुरुवार की रात मेक्सिको में भीषण भूकंप आया था। 8.1 तीव्रता वाले भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इस हादसे में करीब 90 लोगों की मौत हो गई थी। ओआक्सा स्टेट के मुताबिक केवल 71 लोगों की मौत उनके राज्य में ही हुई थी।

वहां के स्टेट सिविल प्रोटेक्शन अथॉरिटी के प्रवक्ता जीसस गोंजालेज ने कहा कि भूकंप की वजह से उनके राज्य में 71 मौतें हुई। वहीं लोकल अथॉरिटी के मुताबिक पड़ोसी राज्य चिपास में 15 लोगों की मौत हुई थी। तबासो में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी।

मेक्सिको में इस भूकंप की वजह से काफी लोगों को नुकसान पहुंचा था। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भूकंप का सबसे ज्यादा असर मेक्सिको के साउथ स्टेट्स ओआक्सा में देखा गया था।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रायबरेली: पीएम आवास योजना 2.0 में 3439 लाभार्थियों को डीबीटी राशि, डीएम हर्षिता माथुर व विधायक अशोक कोरी ने किया सम्मान

रायबरेली: पीएम आवास योजना 2.0 में 3439 लाभार्थियों को डीबीटी राशि, डीएम हर्षिता माथुर व विधायक अशोक कोरी ने किया सम्मान

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe