
जैसे ही बाबा को सजा का ऐलान हुआ वैसे ही बाबा के समर्थक भड़क गए। बाबा के समर्थकों की बेकाबू भीड़ ने चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है।
पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत के डेरा चीफ राम रहीम को रेप का दोषी करार देने के बाद उनके समर्थक हिंसा पर उतर आए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट परिसर के बाद डेरा अनुयायियों ने टाइम्स नाउ समेत दो न्यूज चैनलों के ओबी वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पंजाब के दो रेलवे स्टेशनों में आगजनी की भी खबरें आ रही हैं। इसके अलावा, शिमला हाइवे पर भी कारों को रोककर तोड़फोड़ की गई है।
डेरा समर्थकों ने पुलिसवालों पर पथराव किया। डेरा समर्थकों को काबू करने और उन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। कुछ जगह से हवाई फायरिंग की भी खबरें हैं। इसके पहले सिरसा से पंचकूला तक के 250 किलोमीटर के सफर के दौरान उनके समर्थकों और अनुयायियों ने पुलिस और प्रशासन की तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद उनके काफिले को कई जगह रोकने की कोशिश की। कहीं समर्थक सड़क पर लेट गए तो कहीं सड़क किनारे डंडे लेकर खड़े मौजूद नजर आए। ऐसे में पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू होने की बात बेमानी नजर आई। कोर्ट के बाहर भी उनके समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे।
पहले कहा जा रहा था कि सुरक्षा के मद्देनजर राम रहीम को हेलिकॉप्टर से पंचकूला ले जाया जाएगा, लेकिन ऐन वक्त पर प्लान बदला और राम रहीम सड़क के रास्ते रवाना हुए। यह खबर फैलते ही सिरसा से पंचकूला जाने वाले रास्ते पर उनके समर्थक भारी संख्या में जमा होना शुरू हो गए। माना जा रहा है कि सैंकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पंचकूला जाने का फैसला दरअसल एक तरीके से राम रहीम का शक्ति प्रदर्शन था।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express