Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / कल आएगा बाबा राम रहीम पर फैसला, पूरा हरियाणा पंजाब छवानी में तब्दील, सिरसा में कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं ठप्प

कल आएगा बाबा राम रहीम पर फैसला, पूरा हरियाणा पंजाब छवानी में तब्दील, सिरसा में कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं ठप्प

 

 

यौन शोषण के आरोप में बाबा राम रहीम पर कल फैसला आने वाला है। इसी को देखते हुए सिरसा में कर्फ्यू लगा दिया गया है तो चंडीगढ़ पंचकूला में पुलिस के साथ सेना के जवान मुस्तैदी से हर हालात से निपटने को तैयार दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि बाबा राम रहीम पर एक साध्वी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। तबियत खराब होने की वजह से बाबा राम रहीम की पेशी नहीं हो सकी।

पंचकूला में डेरा प्रमुख राम रहीम पर आने वाले फैसले को लेकर प्रशासन ने एहतियातन कई कदम उठाए हैं। अगले 72 घंटे तक मोबाइल इंटरनेट व सभी तरह की डोंगल सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। साथ ही वीरवार को अंबाला, चंडीगढ़ व पंजाब के सभी क्षेत्रों में 120 बस सेवाओं को बंद रखा गया।
उधर, रात 10 बजे से हरियाणा के सिरसा में कर्फ्यू लग जाएगा। सिरसा जिलाधीश प्रभजोत सिंह व पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए सिरसा शहर व नजदीकी गांव बाजेकां, शाहपुर बेगु तथा नेजियाखेड़ा में कफ्र्यू लगाने के आदेश दिये हैं। इन आदेशों में जिलाधीश ने कहा है कि आज 24 अगस्त को रात्रि के 10 बजे के बाद उपरोक्त गांवों व सिरसा शहर में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए सेना को बुला लिया गया है। इन आदेशों की कड़ाई से पालना की जाए।

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कह दिया है कि जहां भी कर्फ्यू लगाने की जरूरत होगी पंजाब सरकार वो करेगी। हरियाणा में बस स्टैंड पर सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया गया है। इसके साथ ही रात को गांवों में जाने वाली बसों के 22 रूटों को भी बंद कर दिया गया है।
चंडीगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन को भी रद्द किया है। जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 19717 व 19718 को रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन रोजाना शाम 4 बजे जयपुर व रात एक बजे चंडीगढ़ जाती है।
बढ़ाई स्वास्थ्य सेवाएं, अतिरिक्त 20 प्राइवेट एंबुलेंस की सुविधा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपनी तैयारियों में सीएमओ अशोक चौधरी के अनुसार अस्पताल के सभी स्टाफ सदस्यों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। आपातकालीन वार्ड में एक की बजाय दो डॉक्टरों को तैनात किया गया है।

इसके साथ ही यहां पर एक स्पेशल बर्न वार्ड बनाया गया है। दवाओं को विशेष व्यवस्था की गई है। विभाग की 11 के अलावा 20 अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अन्य डॉक्टरों को आपातकालीन में 24 घंटे ड्यूटी देने के निर्देश दिए गए है।

डेरा प्रमुख के मामले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। जिसके चलते अब लघु सचिवालय में भी घोर सन्नाटा छा गया है। वीरवार को यहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के अलावा कोई नजर नहीं आया।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading