Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / एक अय्याश पति.. जिसने अपनी अय्याशियां पूरी करने के लिए दोस्तों को सौंप दी अपनी खूबसूरत पत्नी

एक अय्याश पति.. जिसने अपनी अय्याशियां पूरी करने के लिए दोस्तों को सौंप दी अपनी खूबसूरत पत्नी

 

 

 

एक अय्याश पति जो अपनी आय्याशियाँ पूरी करने के लिये एक ऐसे गंदे खेल का नाटक रचा जिसने एक एक ऐसे विश्वास को तोड़ दिया जो जन्मों-जन्मों के लिए एक दूसरे से किया जाता है।

एक खूबसूरत पत्नी और एक अय्याश और लालची पति। जिसने ये तक नही सोचा कि अंजाम क्या होगा। परिणामों की चिंता किये बगैर उसने अपनी पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया।

 

जिसके साथ सात फेरे लेकर बंधन जोड़ा, उसी ने चंद रुपयों के लिए पत्नी को दोस्तों के सामने परोस दिया। ये खुलासा खुद विवाहिता ने किया।

वारदात, बिहार की है। यहां के कटिहार जिले के चिकनी टोला गांव का रहने वाले एक शख्स ने अय्याशी के लिए अपनी पत्नी को दूसरे पुरुषों को बेच दिया।

पीड़ित महिला ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। पीड़ित ने कटिहार के एसपी को बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति को शराब की लत लग गई। इस लत के चलते उस पर लाखों रुपये का कर्जा हो गया।

आरोप है कि उसका पति कर्ज नहीं चुका पा रहा था। इसके चलते आरोपी अपनी पत्नी की इज्जत बेचने लगा। जो भी उससे कर्ज मांगने के लिए आता आरोपी उसे ही अपनी पत्नी को सौंप देता था। दूसरे पुरुषों से जबरन संबंध बनाए जाते थे। विरोध करने पर पिटाई की जाती थी।

पीड़िता ने बताया कि जब इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई तो थाने में पुलिसवालों ने लिखित शिकायत की एवज में रुपये मांगे गए। पीड़िता ने कहा कि कई बार पहले भी इस मामले में एसपी से शिकायत करने की कोशिश की लेकिन कर नहीं पाई।

एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन महिला की आपबीती सुनकर हैरान रह गए। फिलहाल पीड़ित महिला की शिकायत पर एसपी ने महिला थाने को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सर्वोत्कृष्ट शिस्तबद्ध संघ’ पुरस्काराने ओमकार क्रीडा संघाचा गौरव; महाबली क्रीडा प्रसारक मंडळाच्या कार्याला मानाची पावती

सर्वोत्कृष्ट शिस्तबद्ध संघ' पुरस्काराने ओमकार क्रीडा संघाचा गौरव; महाबली क्रीडा प्रसारक मंडळाच्या कार्याला मानाची पावती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading