
सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे टीवी शो पहरेदार पिया की इन दिनों हर तरफ आलोचना की जा रही है। इस शो के जरिये बाल विवाह को भी बढ़ावा मिल रहा है। कलर्स पर भी एक ऐसा ही शो आया था जिसका नाम था बालिका वधु लेकिन उस शो का और इस शो का दोनों का कॉन्सेप्ट बिलकुल अलग है।

इस शो में एक 9 साल के बच्चे की कहानी है जिसे एक 18 साल की लड़की से प्यार हो जाता है इतना ही नहीं शो में ये बच्चा अपने से दुगनी उम्र की लड़की को शादी के लिए प्रपोज भी करता नजर आ रहा है। आपको बता दे की शो में सोनी टेलीविजन के नए शो पहरेदार पिया की में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश वयंगकार 18 साल की राजकुमारी दिया सिंह का किरदार निभा रहीं है। वहीं 9 साल के अफान खान शो में राजकुमार रतन सिंह का रोल अदा कर रहे हैं।

तो क्या वाकई ये शो सामाजिक है? प्राइम टाइम में आने वाले इस शो से बच्चों पर क्या असर पड़ेगा ये तो देखने वाले जाने। लेकिन जिस तरह शो को प्रचारित किया जा रहा है उसे देखकर हर कोई यही कह रहा है कि ये शो बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरूतियों को बढ़ावा दे रहा है। जो उम्र बच्चों के पढ़ने की है उससे अपने से बड़ी उम्र की महिला के प्यार में डाला जा रहा है। एक 9 साल बच्च और 18 साल की महिला। इसके बारे में आप सोचें क्या किसी भी तरीके से ये शो सही है?
फेसबुक पर एक अक्रामक पोस्ट किया है। करण ने अपने पोस्ट में लिखा है कि प्रिय निर्माता और चैनल, मैं समझ सकता हूं कि हम हाउ आई मेट योर मदर और फ्रेंड्स जैसे शोज नहीं बना सकते और ईमानदारी से मैं उम्मीद भी नहीं करता, लेकिन भगवान के लिए और इस कारण कि हम सब इस इंडस्ट्री में हैं, प्लीज मुझे टीआरपी देने वाले कंटेंट के नाम पर ये मूर्खता मत बेचिए क्योंकि ईमानदारी से इसे कोई भी नहीं देख रहा है।

उन्होंने आगे लिखा दूसरे लोगों की बात को छोड़ दें, मुझे लगता है कि हमारी बिरादरी के लोग ही इस शो को पसंद नहीं कर रहे हैं।
हर कोई जो इस शो का हिस्सा है उसके लिए मैं अच्छा चाहता हूं और उन सब के लिए अच्छी तरह से प्रार्थना करता हूं, लेकिन हमें कोई ऑप्शन न होने पर सिर्फ काम करणे के लिए किसी शो से नहीं जुड़ना चाहिए, बल्कि उस काम को एन्जॉय करना चाहिए। मैं ये सब अभिमान से नहीं बोल रहा हूं, लेकिन हम इससे बेहतर शो बना सकते हैं।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7