
एक शातिर दुल्हन, जिसके परिवार का काम था दूल्हे ढूंढना और इस दुल्हन का काम था सुहागरात वाले दिन अपने शातिराना अंदाज से ख़तरनाक काम को अंजाम देना। जिसके बाद उसके पति और सुसराल वालों पर आ जाती थी आफ़त।
जी हां आज क्राइम रिपोर्ट में हम बात कर रहे हैं ऐसी ही एक लुटेरी दुल्हन की जो शादी तो करती थी लेकिन सुहागरात वाले दिन अपने पति को दे देती थी धोखा।

वो अपने सुसराल वाले के खाने में नींद की दवाई मिला देती थी और इसके बाद सब कुछ लूटकर चंपत हो जाती थी।
बेशक आपको ये कहानी फिल्मी लग रही हो, अभी हाल ही में फिल्म ‘डॉली की डोली’ आयी थी और इस फ़िल्म की कहानी भी बिल्कुल ऐसी ही थी। लेकिन हम आपको बता दें कि ये कोई फिल्म की कहानी नही बल्कि हक़ीक़त है। और इस दुल्हन ने इस कहानी को सच कर दिखाया। सात फेरे लेते ही यह लड़की अचानक से लुटेरी दुल्हन बन जाती है। इसके बाद जो वह करती है उससे आप भी सोचकर हैरान रह जाएंगे।

शादियां कर दूल्हे और उसके परिजनों को लूटने वाली डॉली को परिवार समेत उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुनि की रेती क्षेत्र से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। डॉली शादी करने के बाद दूल्हे के घर से नगदी, जेवर और अन्य सामान समेटकर चंपत हो जाती थी।
पुलिस के अनुसार डॉली उत्तर प्रदेश के तीन शहरों में शादी कर लूटपाट के मामले में फरार थी। उसने दूल्हों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के भी मुकदमे दर्ज करवा रखे हैं।

शनिवार दोपहर आगरा में लूटपाट के मामले में दबिश देने पहुंची आगरा के ताजगंज थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ नगर के रामझूला क्षेत्र से सोनीपत, हरियाणा निवासी डोली, उसकी दादी, दादा, चाची और तीन बच्चों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि लूटपाट का आरोपी मौके से फरार हो गया। वह डॉली का चाचा बताया गया है।
खास बात ये थी कि दो युवक भी थाने पहुंच गए। ये रविंद्र निवासी मेरठ और प्रवीण ऊर्फ विक्की निवासी सोनीपत हैं। दोनों ने बताया कि वे काफी समय से डॉली की तलाश कर रहे थे।

उन्हें डाली की ऋषिकेश में होने की सूचना मिली थी, जिस पर वे यहां आ गए। उन्होंने बताया कि डॉली और उसका परिवार बहुत शातिर है। इन पर कई थानों में चोरी और शादी करके लूट कर फरार होने के मामले दर्ज हैं।
अभी तक मिली जानकारी के तहत डॉली ने पहली शादी ललित नाम के युवक से की थी। इसके बाद शादी की रविंद्र और प्रवीण को शिकार बनाया। वह और उसका परिवार झांसे में लेकर शादी करता था।

उसी रात में वह दूल्हे व उसके परिवार को बेहोश कर नगदी और जेवर लेकर फरार हो जाती थी। इसके बाद और रकम ऐंठने के लिए दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराती थी। आगरा से आए उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि लूटपाट के आरोपी की तलाश और हत्थे चढ़े परिवार से पूछताछ की जा रही है।
आगरा पुलिस ने बताया कि रणजीत नगर, नई दिल्ली निवासी गिरधारीलाल ने 26 जून को आगरा में स्कूटी सवार से लूटपाट की थी। वह तभी से फरार था। इस मामले में पीड़ित ने ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। छानबीन में जुटी पुलिस को आरोपी की लोकेशन ऋषिकेश में मिली थी।
शनिवार दोपहर आगरा से उपनिरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने मुनि की रेती थाने में आमद दर्ज कराई और स्थानीय पुलिस की मदद से संभावित ठिकाने पर दबिश दी।
वहां से एक महिला को परिवार के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो डॉली के कारनामों का पता चला। उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मौके से फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल यूपी पुलिस तीर्थनगरी में डेरा डाले हुए है।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express