Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश सरकार की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री भाषण तो क्या लिखे हुए दो शब्द भी न पढ़ पाईं

गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश सरकार की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री भाषण तो क्या लिखे हुए दो शब्द भी न पढ़ पाईं

क्या कोई मंत्री इतना बीमार भी हो सकता है कि लिखे हुए 2 शब्द ही ना पढ़ पाए। शायद नहीं। लेकिन मध्यप्रदेश में एक ऐसी महिला मंत्री हैं जो लिखे हुए 2 शब्द भी न पढ़ पाईं जबकि मौका था गणतंत्र दिवस का। इतने बड़े अवसर पर वो दो शब्द भी न बोल पाईं।

जी हां गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री इमरती देवी गणतंत्र दिवस पर लिखा हुआ भाषण तक न पढ़ पाईं। बाद में उन्होंने पास खड़े जिला कलेक्टर को बुलाया और उनसे अपना भाषण पढ़वाया। इस मौके को लोगों ने खूब भुनाया और मंत्री जी का वीडियो वायरल कर दिया। जब उनका वीडियो खूब वायरल हो गया और ढंग से किरकिरी हो गयी, इसके बाद वो आईं अपनी सफाई देने, लेकिन पब्लिक है, पब्लिक बहुत कुछ जानती है। क्योंकि जब मंत्री जी भेषण देने के लिए पोडियम के पास पहुंची थी वे जैसे ही बोलने में अटकी, भीड़ में से हंसी की आवाजें आने लगीं।

लेकिन अब वे अपनी सफाई में कह रही हैं कि उनकी तबियत खराब थी जिस वजह से वो बोलने में असमर्थ थीं।
अब मंत्री जी से ये कोई पूंछे जब इतनी दिक्कत थी तो बोलने के लिए आगे ही क्यों बढ़ी थीं कम से कम इतनी किरकिरी तो न हुई होती।

आपको बता दें कि महिला एवं बाल कल्याण मंत्री इमरती देवी मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंची थी। वह जैसे ही पोडियम पर अपना भाषण पढ़ने पहुंची, वह पढ़ने में अटकने लगीं। उनके लिए थोड़े शर्म के हालात पैदा होने पर उन्होंने कलक्टर को अपना भाषण पढ़ने का इशारा किया।

मामले में किरकिरी होने के बाद अब वे सफाई देते हुए नज़र आ रही हैं। मंत्री जी का अपनी सफाई में कहना है कि वे पिछले दो दिनों से बीमार थी। ऐसा उनके डॉक्टर से भी पूछा जा सकता है।

खैर मामला जो भी हो, मध्यप्रदेश में कांग्रेस एक लंबे अरसे की प्रतीक्षा के बाद सत्ता में आई है। नए-नए नेता अभी-अभी मंत्री बने हैं। सीखने पढ़ने में थोड़ा वक्त तो लगेगा ना…।

वैसे छत्तीसगढ़ में भी ऐसा देखने को मिला था जब सपथग्रहण समारोह में एक मंत्री जी पढ़कर सपथ ही नहीं ले पा रहे थे।
छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की ही सरकार है।


ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe