Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / तपती गर्मी में बढ़ रहे यूरिन और किडनी रोग, बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित

तपती गर्मी में बढ़ रहे यूरिन और किडनी रोग, बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित

जिला संवाददाता : लोकेन्द्र राज सिंह | Bulandshahr News | Khabar 24 Express

बुलंदशहर में नोवा हॉस्पिटल में शुरू हुई यूरोलॉजिस्ट ओपीडी, मरीजों को मिलेगा निशुल्क परामर्श


बुलंदशहर। लगातार बढ़ती भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। खासतौर पर यूरिन संक्रमण, डिहाइड्रेशन और किडनी स्टोन जैसी बीमारियों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में डिहाइड्रेशन और किडनी स्टोन के मामलों में करीब 30 प्रतिशत तक इजाफा देखा गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

इसी बढ़ती स्वास्थ्य समस्या को देखते हुए बुलंदशहर के नोवा हॉस्पिटल में यूरोलॉजी ओपीडी की शुरुआत की गई है। यहां मरीजों को निशुल्क परामर्श की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

फॉर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. पियूष वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों में किडनी, यूरिन संक्रमण और पथरी से जुड़े मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

ऐसे मरीज जो इलाज के लिए दिल्ली या नोएडा जाने में असमर्थ हैं, उनके लिए बुलंदशहर में ही बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने बताया कि नोवा हॉस्पिटल बुलंदशहर में फॉर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के कंसल्टेंट डॉ. विनय कुमार राय की उपस्थिति में ओपीडी का शुभारंभ किया गया है। यहां आधुनिक तकनीक और रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से मरीजों का सुरक्षित और प्रभावी इलाज किया जाएगा।

विशेषज्ञों ने लोगों से गर्मी के मौसम में अधिक पानी पीने, समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और यूरिन संक्रमण या किडनी संबंधी किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करने की अपील की है।

जिला संवाददाता : लोकेन्द्र राज सिंह
Bulandshahr News | Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने स्मार्ट मीटर जांच पर दिया बड़ा बयान

बुलंदशहर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने स्मार्ट मीटर जांच पर दिया बड़ा बयान

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe