Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Elvish Yadav News: गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर 24 राउंड फायरिंग, CCTV में कैद हुए हमलावर

Elvish Yadav News: गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर 24 राउंड फायरिंग, CCTV में कैद हुए हमलावर


“गुरुग्राम में यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विजेता एल्विश यादव के घर पर 24 राउंड फायरिंग हुई। CCTV में कैद हुए हमलावर। विवादों से घिरे एल्विश यादव का नाम एक बार फिर सुर्खियों में।”


गुरुग्राम (हरियाणा): मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) एक बार फिर विवादों और सुर्खियों में हैं। इस बार मामला बेहद गंभीर है क्योंकि गुरुग्राम के वजीराबाद स्थित उनके घर पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ 24 राउंड फायरिंग कर दी।

सुबह 5:30 बजे गूंजे गोलियों की आवाज़

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 5:30 बजे तीन हमलावर बाइक से आए। घर पर उस समय एल्विश मौजूद नहीं थे, केवल उनकी मां सुषमा यादव और एक केयरटेकर घर में थे। बदमाशों ने गोलियां चलाकर इलाके में दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए।

CCTV में कैद हुए बदमाश

फायरिंग की पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने DVR कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घर की दीवारों पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। फायरिंग के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पिता ने जताया भरोसा

एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने बताया कि तीन हमलावर बाइक पर आए थे। उनमें से दो ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जबकि तीसरा बाइक से थोड़ी दूरी पर रुका था। उन्होंने कहा, “हमें पुलिस की कार्रवाई पर पूरा भरोसा है।”

विवादित करेक्टर का नाम फिर सुर्खियों में

ध्यान देने वाली बात यह है कि एल्विश यादव का विवादों से पुराना नाता रहा है। सांप से जहर निकालने और रेव पार्टी में ड्रग्स सप्लाई के मामले में भी उन पर गंभीर आरोप लगे थे। हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज चार्जशीट और समन आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी।

क्या खुद रचा हो सकता है यह खेल?

सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं कि कहीं यह हमला भी एल्विश यादव की ही प्लानिंग तो नहीं। क्योंकि एल्विश यादव अक्सर विवादित कंटेंट और सुर्खियों में बने रहने के लिए जाने जाते हैं। कई यूजर्स का कहना है कि वह पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हालांकि पुलिस फिलहाल गैंगवार की आशंका से इनकार नहीं कर रही और जांच जारी है।


अपने आसपास की खबरों / विज्ञापन / प्रमोशन के लिए संपर्क करें +919654663551



Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Ammol Walkke News: अमोल वालके के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, 36 जिले, 9 महीने, 55 मांगों के अभियान को कोल्हापुर से मिली दमदार शुरुआत

Ammol Walkke News: अमोल वालके के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, 36 जिले, 9 महीने, 55 मांगों के अभियान को कोल्हापुर से मिली दमदार शुरुआत

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading