Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Automobile / महाराष्ट्र में Ola Scooter को लगा तगड़ा झटका — 90% स्टोर बंद

महाराष्ट्र में Ola Scooter को लगा तगड़ा झटका — 90% स्टोर बंद


रिपोर्ट — आकाश ढाके, मुंबई | खबर 24 एक्सप्रेस: देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक पर अब सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए राज्य के 432 में से 388 स्टोर्स को बंद करने का आदेश दे दिया है।

सरकार का दावा है कि ये स्टोर बिना वैध दस्तावेज़ और ट्रेड सर्टिफिकेट के संचालन कर रहे थे। सिर्फ 44 शोरूम ही नियमों पर खरे उतरे हैं।

इस कार्रवाई के बाद पूरे राज्य में ओला के शो-रूम एक-एक कर ठप हो रहे हैं।
जहां ग्राहक हैरान हैं, वहीं डीलर्स में अफरा-तफरी मची है।
माना जा रहा है कि इससे कंपनी को करोड़ों का नुकसान हो सकता है।


क्या ओला की EV क्रांति थमने वाली है?

एक समय पर जिस कंपनी को भारत की ईवी क्रांति का चेहरा माना जाता था, आज वह अपने ही जाल में उलझती नजर आ रही है।

महाराष्ट्र में ओला की कुल बिक्री का करीब 12% हिस्सा आता था। अब जब 90% स्टोर्स बंद हो चुके हैं, कंपनी की बिक्री पर बड़ा असर पड़ना तय है।

सिर्फ इतना ही नहीं —
अब TVS और Bajaj जैसी कंपनियां ओला से आगे निकलती दिख रही हैं।


ओला की प्रतिक्रिया

ओला इलेक्ट्रिक ने इन सभी आरोपों को गलत और भ्रमित करने वाला बताया है।
कंपनी का कहना है कि वह सरकार के साथ मिलकर हर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर रही है।

लेकिन जब तक समाधान नहीं आता —
तब तक तले लटके रहेंगे!


अब सबसे बड़ा सवाल

क्या ओला इलेक्ट्रिक का सपना यहीं खत्म हो जाएगा?
क्या जो कंपनी एक वक्त भारत की ईवी क्रांति का प्रतीक थी, वो अब अपनी ही गलतियों की शिकार हो चुकी है?

खबर 24 एक्सप्रेस इस बड़े घटनाक्रम पर अपनी पैनी नजर बनाए रखेगा।


अगर आप हमारी खबरों को पोर्टल के माध्यम से देख रहे हैं तो इन्हें अपने फेसबुक और व्हाट्सअप पर शेयर करें और यदि यूट्यूब पर देख रहे हैं तो वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करें,
क्योंकि ऐसी सनसनीखेज खबरें सिर्फ मिलेंगी —
खबर 24 एक्सप्रेस पर!



Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading