Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / 9 March Sunday को रवियोग का शुभ संयोग, इन पांच राशियों पर होगी सूर्यदेव कृपा : Swami Satyendra Satyasahib Ji

9 March Sunday को रवियोग का शुभ संयोग, इन पांच राशियों पर होगी सूर्यदेव कृपा : Swami Satyendra Satyasahib Ji

स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी के अनुसार कल यानी 9 मार्च दिन रविवार को फाल्गुन शुक्ल दशमी तिथि का संयोग बना है। दिन के स्वामी सूर्य देव रहेंगे और सोने पर सुहागा यह है कि रविवार के दिन रवियोग का भी संयोग बना है। और चंद्रमा कल मिथुन उपरांत कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और सौभाग्य योग के साथ पुनर्वसु नक्षत्र का भी संयोग बनेगा। जिससे कल सूर्यदेव की कृपा का लाभ पाएंगे वृषभ,कन्या, तुला, मकर और मीन राशि के जातक। साथ ही यह जानें कि कल रविवार को कौन से उपाय करने से दिन बनेगा लाभकारी।

स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी ने कहा बताया, वृषभ राशि के लिए कल दिन का दूसरा भाग बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको कल अपने किसी करीबी संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा साथ ही आपको परिवार से पूरा सहयोग भी मिलेगा। आपको कल के दिन कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी कल का दिन लाभदायक रहेगा। जो लोग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। आप परिवार के साथ कहीं यात्रा का भी कार्यक्रम बना सकते हैं। चाचा ताऊ की ओर से आपको लाभ मिल सकता है। आपको मनपसंद भोजन भी मिलने वाला है।

वहीं स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी कन्या राशि वालों के लिए कहा कि
कन्या राशि के लोगों के लिए कल का दिन लाभदायक रहेगा। आपको जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आप कल अपने लिए कोई खरीदारी कर सकते हैं जिससे आपको खुशी मिलेगी। होटल और वस्त्रों के कारोबार से जुड़े जातकों की कमाई में कल वृद्धि होगी। आपको कल किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। किसी संबंधी की ओर से आपको कल कोई खुशखबरी मिलेगी। आपके घर कल किसी मेहमान का भी आगमन हो सकता है जिससे आपके परिवार में चहल पहल का माहौल बना रहेगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण काम भी कल बन सकते हैं जिससे आपको खुशी मिलेगी। वाहन सुख मिलने का भी कल संयोग बना हुआ है।

वहीं तुला राशि के लिए दिन शुभ और सुखद रहेगा। आपकी कोई बड़े दिनों की चाहत पूरी हो सकती है। भाई बहनों की ओर से आप कल सहयोग पा सकेंगे। किसी मित्र या पड़ोसी की मदद भी आपको कल मिलने वाली है। आपको परिवार के साथ यात्रा पर भी जाने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका रोमांटिक समय बीतेगा और आपकी कोई उलझन परेशानी भी दूर होगी। आपके घर पर किसी मेहमान के आगमन का संयोग बनेगा जिससे घर में चहल पहल का माहौल रहेगा। पूर्व किए गए काम और निवेश का आपको फायदा मिलेगा। आपका कोई काम किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से पूरा हो सकता है।

मकर राशि के लिए कल का दिन लाभदायक होने के साथ ही आनंद देने वाला रहेगा। आपको कल कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जो लोग किसी साझेदारी में काम करते हैं उनको साझेदारों से सहयोग और लाभ मिल सकता है। आपको किसी संस्था अथवा सामाजिक क्षेत्र से जुड़कर काम करने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में आपका दिन कल सुखद रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ कल प्रेमपूर्ण समय बिता सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। किसी भौतिक सुख साधनों के भी मिलने का योग बना हुआ है। आप अपने किसी शौक को पूरा कर पाने से प्रसन्न होंगे।

स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी ने बताया कि मीन राशि के लिए कल सूर्य देव सहायक रहने वाले हैं। आपकी कोई चाहत पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी। आप कल परिवार में जीवनसाथी और बच्चों से भी सहयोग पा सकेंगे। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क का आपको कल फायदा मिल सकता है। पिता और पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिलने का योग बना हुआ है। अगर आपके कोई संबंधी विदेश में हैं तो आपको उनसे कोई प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। आप खेल और शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। भौतिक सुख साधनों के मिलने से भी आपको कल खुशी मिलेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट : धर्म संसार, खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading