Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पत्नी निकिता के अवैध संबंधों से तंग आकर TCS के मैनेजर मानव शर्मा ने की थी सुसाइड

पत्नी निकिता के अवैध संबंधों से तंग आकर TCS के मैनेजर मानव शर्मा ने की थी सुसाइड

आगरा के टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की खुदकुशी के मामले में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। मुख्य आरोपी पत्नी निकिता शर्मा सहित अन्य को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस सर्विलांस और साइबर सेल की मदद ले रही है।

कई जगह दबिश भी दी गई है। निकिता और उसके पिता के खातों को देखा जा रहा है। वह खातों से लेन-देन कर सकते हैं। पुलिस को परिजन ने बताया है कि खुदकुशी की जानकारी पर निकिता घर आई थी। वह आते ही लैपटाप-मोबाइल की तलाश करने लगी। मगर, उसे नहीं मिला।

वह मुंबई के फ्लैट की चाबियां भी मांग रही थी। रिश्तेदार समझ नहीं पा रहे थे कि वह आखिर चाहती क्या है। यह लग रहा है कि वह साक्ष्य नष्ट करने के इरादे से आई थी। बता दें कि डिफेंस कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा के इकलौते बेटे मानव शर्मा का शव 24 फरवरी की सुबह फंदे से लटका मिला था। उन्होंने एक वीडियो भी बनाया था।

इसमें पत्नी से परेशान होने की बात कही थी। मानव एक दिन पहले ही मुंबई से आए थे। पत्नी निकिता को बरहन में मायके छोड़ा था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पड़ताल में लगी है। सामने आया है कि मानव की पत्नी निकिता, सास-ससुर व अन्य रिश्तेदार सुबह करीब 11 बजे डिफेंस कॉलोनी पहुंच गए थे। तब तक मानव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा चुका था।

बहन आकांक्षा का आरोप है कि निकिता ने मानव का कमरा खंगाला था। वह देख रही थी कि मानव का लैपटॉप कहां है। मुंबई के फ्लैट की चाबी और उनके मोबाइल के बारे में पूछ रही थी। उसकी इस हरकत को कोई समझ नहीं पाया। सब यही सोच रहे थे कि एक तरफ पति की मृत्यु हो गई है, वहीं दूसरी तरफ निकिता क्या चाहती है। वह मोबाइल और लैपटॉप का क्या करेगी?

परिवार के लोग सदमे में होने के कारण कुछ नहीं कह सके। बाद में उन्हें मना कर दिया। शाम को मानव का शव पोस्टमार्टम से वापस आया। तभी निकिता भी चली गई। बाद में मोबाइल में वीडियो से पता चला कि निकिता क्या चाहती थी। वह साक्ष्य नष्ट करना चाहती थी। उसने रातभर मानव से चैट की थी। उसे पता था कि अगर, परिवार के लोगों को पता चला तो वह सुबूत बन जाएगा।

बता दें कि मानव के सुसाइड से पहले निकिता से बात हुई थी। पुलिस को उसकी लास्ट चैट मिली है। इसमें मोहित नाम के लड़के को लेकर झगड़ा हो रहा है। जबकि, निकिता ने अपने वीडियो में अभिषेक नाम के लड़के से रिलेशन का जिक्र किया था। निकिता ने किसी दूसरे लड़के के साथ रिलेशन की बात कही थी।

TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव ने आगरा में सुसाइड कर लिया था। इसके 8 दिन बाद भी पुलिस पत्नी निकिता को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आगरा में निकिता के मायके में ताला लगा है। पुलिस तलाश में जुटी है। सुसाइड केस में पुलिस को डिजिटल एविडेंस भी मिले हैं।

सुसाइड से पहले मानव-निकिता में हुई मोहित नाम के लड़के पर बहस मानव के सुसाइड से पहले निकिता से बात हुई। पुलिस को उसकी लास्ट चैट मिली है। इसमें मोहित नाम के लड़के को लेकर झगड़ा हो रहा है। जबकि, निकिता ने अपने वीडियो में अभिषेक नाम के लड़के से रिलेशन का जिक्र किया था।

मानव ने कहा- मैं पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं। आज फिर कर रहा हूं। चलो, ठीक है, अब जा रहा हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, किसी लॉ एंड ऑर्डर से। मैं अपना बता देता हूं यार, सबका सेम है। मेरी वाइफ का किसी के साथ अफेयर है। कोई बात नहीं।

इसके बाद मानव रोने लगते हैं। आखिरी मिनट में हंसते हैं। कहते हैं- करना है, तो ढंग से करो। आंसू पोंछते हुए कहते हैं, डोंट टच माई पेरेंट्स।

निकिता की बहनों का भी कैरेक्टर ठीक नहीं है। फरवरी में मानव को एक महिला ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा। उसने बताया कि तुम्हारी वाइफ की बहन ने मेरे हसबैंड को फंसा रखा है। तुम्हारी वाइफ का भी किसी के साथ चक्कर चल रहा है। मानव को निकिता के बॉयफ्रेंड के बारे में पता चल गया। इसके बाद वह परेशान रहने लगा। डिप्रेशन इतना बढ़ गया कि जनवरी में उसने सुसाइड करने की कोशिश कर डाली।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

प्रभाग 35 में ऐतिहासिक जीत Sandeep Gawai के साथ चारों कैंडिडेट विजयी

प्रभाग 35 से इस वक्त की सबसे बड़ी और पक्की खबर सामने आ चुकी है। …

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading